फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Govind Singh Dotasara says Government of slip in state and business in centre

Rajasthan: प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोले- प्रदेश में पर्ची और केंद्र में धंधे की सरकार

Fri, 15 Mar 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 06:26 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। डोटासरा ने कहा, प्रदेश में पर्ची और केंद्र में धंधे की सरकार है।

विज्ञापन
Rajasthan Govind Singh Dotasara says Government of slip in state and business in centre
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के ऊपर हमला बोलते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार पर्ची की सरकार है और केंद्र की सरकार धंधे की सरकार है, धंधा लो माल दो। डोटासरा बोले, प्रदेश की जनता के साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोखा किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाली और भरतपुर की जनसभा में यह कहा था कि सरकार बनते ही प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम हरियाणा के बराबर कर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी शासित सरकार 15 रुपये कम पेट्रोल-डीजल बेच रही है। जबकि कांग्रेस के शासन वाली राजस्थान की सरकार 15 रुपये महंगा डीजल-पेट्रोल बेचकर लोगों की जेब काट रही है और सारा माल अपनी जेब में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि अब जब राजस्थान में भाजपा की सरकार है तो क्यों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री की गारंटी को फेल कर दिया। प्रधानमंत्री ने 15 रुपये कम करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री ने दो परसेंट यानी पांच रुपये ही कम किया। क्या उनको दिल्ली से पर्ची नहीं आई? डोटासरा बोले, या फिर मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश की जनता के सामने आकर कहें कि यह प्रधानमंत्री का जुमला था।

कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने इलेक्शन कमीशन और इलेक्टोरल बॉन्ड के ऊपर भी भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, किस प्रकार सुप्रीम कोर्ट के बीच में आने के बाद जिन तथ्यों का खुलासा हुआ है, वह चौंकाने वाले हैं। वह पूरे देश में यह बताने वाले हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में किस प्रकार से लूट मचाई है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार धंधे की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब और भी सच सामने निकल कर आएगा और पूरा देश यह देख रहा है कि किस प्रकार से लोगों को धमका-धमका कर वसूली की गई है। डोटासरा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया को असंवैधानिक माना है। इसमें जमा हुआ पैसा भी अवैध हुआ, इस सारे पैसे को जब्त करना चाहिए। देश की जनता की आंखें खुल चुकी हैं। शीघ्र देश में आचार संहिता लग जाएगी और देश की जनता इनको सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed