फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Government's strictness continues in paper leak cases

Rajasthan News: पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन बर्खास्त, दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने की कार्रवाई; जानें

Sat, 22 Mar 2025 10:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

Jaipur: हर्षवर्धन को जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में धांधली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा था। हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा भी पेपर लीक में लिप्त पाई गई थी

विज्ञापन
Rajasthan: Government's strictness continues in paper leak cases
हर्षवर्धन मीणा, पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के तहत पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिससे कड़े संदेश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मुख्य आरोपी हर्षवर्धन को दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी पदों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि हर्षवर्धन को जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में धांधली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा था। हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा भी पेपर लीक में लिप्त पाई गई थी और उसे भीलवाड़ा कलेक्टर ने पहले ही बर्खास्त कर दिया था। सरिता ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में अपनी जगह डमी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन


पढ़ें; विदेश की धरती पर देश को गौरवान्वित करने वाले भारतीयों को नमन; अबुधाबी में बोलीं डॉ. रूमा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 86 कर्मचारी बर्खास्त, 189 पर कार्रवाई जारी
एसओजी-एटीएस के एडीजी वी.के. सिंह की प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते अब तक 86 राज्यकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। इनमें 45 आरोपी एसआई भर्ती परीक्षा घोटाले में शामिल थे। इसके अलावा, 189 अन्य राज्यकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रक्रियाधीन है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। राज्य सरकार का यह कड़ा रुख स्पष्ट करता है कि पेपर लीक मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed