{"_id":"65a22f722e068bf14e07b93a","slug":"rajasthan-government-issued-special-order-for-ram-temple-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: राजस्थान सरकार ने जारी किया विशेष आदेश, मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में होंंगे ये कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: राजस्थान सरकार ने जारी किया विशेष आदेश, मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में होंंगे ये कार्य
Sat, 13 Jan 2024 12:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:06 PM IST
सार
Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजस्थान के सभी सरकारी व गैर सरकारी मंदिरों में सजावट करने के निर्देश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्यभर के समस्त राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट और विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राजस्थान के सभी मंदिरों दिवाली मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि इस अवसर पर राज्यभर के समस्त अराजकीय मंदिरों और मंदिरों परिसरों की साफ-सफाई, मंदिर परिसर में सजावट एवं रोशनी की जाएगी। मंदिरों में जो दिए जालाए जाएंगे वे मिट्टी अथवा गोबर से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विशेष आरती और सजावट की जाएगी
इनके अलावा मंदिर परिसर में सत्संग, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ करवाए जाएंगे। सभी मंदिरों में अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष आरती और सजावट की जाएगी। मंदिर में आरती के बाद प्रसाद का वितरण, मुख्य मंदिरों के आस-पास होर्डिंग व बैनर लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए देवस्थान विभाग ने शुक्रवार को सभी जिला कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन