फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Government issued notification for recruitment to 56,720 posts, REET exam will be held on Feb. 27

Rajasthan News : सरकार ने 56,720 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 27 फरवरी को होगी रीट की परीक्षा

Thu, 12 Dec 2024 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 09:07 AM IST
सार

राजस्थान में नया साल भर्ती परीक्षाओं वाला होगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 की परीक्षा 27 फरवरी को करवाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं सरकार ने भी 7 विभागों में 56,720 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan : Government issued notification for recruitment to 56,720 posts, REET exam will be held on Feb. 27
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2024 27 फरवरी को कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वहीं राज्य सरकार ने 7 विभागों में 56,720 पदों पर भर्ती की घोषणा भी कर दी है। राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का लंबे समय से इंतजार चल रहा था। करीब 25 से 30 लाख युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। रीट के परिणाम के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इसके लिए रीट की पात्रता रखने वालों को आवेदन करना होगा। बोर्ड अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। हालांकि पदों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


16 तक ऑनलाइन आवेदन

रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी, दूसरी पारी अपराह्न 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों की संख्या अगर अधिक हुई तो परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए परीक्षा का आयोजन आगे की तिथियों में भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन


लेवल वन और टू के लिए 750 रुपए शुल्क
 
रीट लेवल वन के लिए शुल्क 550 रुपये, रीट लेवल टू के लिए शुल्क 550 रुपये और दोनों लेवल के लिए आवेदन करने पर शुल्क 750 रुपये रखा गया है। रीट का आयोजन दो साल बाद हो रहा है। पिछली बार रीट के प्रमाण पत्र की वैधता अवधि आजीवन कर दी गई थी लेकिन 6.69 लाख अभ्यर्थी रीट की पात्रता प्राप्त नहीं कर पाए थे। इस बार बीएड-डीएलएड विद्यार्थियों को मिलाकर 10 से 12 लाख आवेदन हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती की जरूरी तारीखें 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 52453 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से, अंतिम तिथि 19 अप्रैल रहेगी। 
प्रहरी भर्ती : चयन बोर्ड की भर्ती में 803 पद हैं। आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी तक। 
व. अध्यापक भर्ती : राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती कराएगा। कुल 2129 पद हैं। आवेदन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक। 
चिकित्सा शिक्षा विभाग : असिस्टेंट प्रोफेसर के ब्रॉड स्पेशियलिटी व सुपर स्पेशियलिटी के 329 पदों पर भर्ती। 
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती : 14 पदों के लिए 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 
ऊर्जा विभाग : विभिन्न संवर्गों में 487 पदों के लिए भर्ती। आवेदन संबंधित निर्देश अगले माह जारी होंगे। 
आरसीडीएफ : विभिन्न संवर्गों में 505 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन और संबंधित प्रक्रिया अगले माह शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed