फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Gehlot OSD Lokesh took a dig at PM Modi says After speaking on ERCP tell me all your promises how ma

Rajasthan: PM मोदी पर गहलोत के OSD लोकेश का कटाक्ष, कहा- ERCP पर बोलकर गए, अपने तमाम वचन बताएं कितने निभाए?

Mon, 25 Sep 2023 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी और कांग्रेस के चुनावी सेंट्रल वार रूम के को-चेयरमैन लोकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन आरोपों का जवाब दिया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की आदत है झूठ बोलकर भूल जाओ। लोकेश शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री जी ईआरसीपी पर आप बोलकर गए थे, अपने तमाम वचन बताएं कितने निभाए?

विज्ञापन
Rajasthan Gehlot OSD Lokesh took a dig at PM Modi says After speaking on ERCP tell me all your promises how ma
सीएम अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम गहलोत के ओएसडी ने पीएम मोदी के उस बयान पर सियासी जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलकर भूल जाने के आरोप लगाए हैं। लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, आपने सही कहा प्रधानमंत्री जी राजस्थान की ये भूमि वचन की मर्यादा रखने वाली भूमि है। उसी नाते प्रधानमंत्री जी क्या आपको जुलाई 2018 की जयपुर सभा याद है, जिसमें ERCP पर बोलकर गए थे? उस सकारात्मक रुख के वादे का क्या हुआ?

विज्ञापन


कांग्रेस को बोलकर भूल जाने की बीमारी नहीं है, कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया। आप अपने तमाम वचन बताएं कितने निभाए? बाकि बीते नौ साल के ट्रैक रिकॉर्ड का हिसाब जनता के पास भी है। पीएम मोदी ने कहा था कि राजस्थान में मौसम बदल चुका है। मैं राजस्थान के हर बीजेपी कार्यकर्ता को और प्रदेश की जनता को इन सफल यात्राओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
विज्ञापन




इस पर सीएम ओएसडी ने कहा, प्रधानमंत्री जी आपको जानकारी होनी चाहिए दिग्गज नेताओं के जमघट और ताबड़तोड़ दौरों के बावजूद राजस्थान में परिवर्तन यात्रा की कितनी जगहंसाई और बुरी तरह किरकिरी हुई है। फिर भी आपका इन्हें सफल बताते हुए बधाई देना मज़ेदार है। राजस्थान में मौसम बदल चुका है, जनता अब कांग्रेस सरकार को फिर से आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।



मोदी ने कहा, राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। पिछले पांच साल में कांग्रेस ने जिस तरीके से यहां सरकार चलाई है, वह जीरो नंबर पाने लायक है। गहलोत सरकार ने यहां के युवाओं के पांच महत्वपूर्ण साल बर्बाद कर दिए। इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि कांग्रेस सरकार को हटाएंगे और बीजेपी को वापस लाएंगे।

इस पर पलटवार करते हुए सीएम ओएसडी लोकेश ने कहा कि जीरो नहीं हीरो साबित हुई है, राजस्थान की कांग्रेस सरकार। आर्थिक विकास में अग्रणी राजस्थान, महंगाई से राहत देने में नम्बर वन, सोशल सिक्योरिटी योजनाओं से सबको संबल मिला है। राजस्थान में पिछले पांच साल में बीजेपी ने विपक्ष के रूप में जैसी अकर्मण्यता दिखाई है, वह निःसंदेह जीरो नंबर पाने लायक है। प्रधानमंत्री जी आपको भी पता है कि गहलोत सरकार ने हर वर्ग के सपने पूरे किए हैं, राजस्थान ने तय कर लिया है दिल से काम करने वाली कांग्रेस को लाएंगे, बीजेपी को फिर से सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed