फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Gajendra Singh Shekhawat says Will not stop till overthrowing useless Gehlot government

Rajasthan: शेखावत बोले- नकारा-निकम्मी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने तक न रुकेंगे, न थमेंगे, न थकेंगे, न झुकेंगे

Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
सार

राजस्थान में राजधानी जयपुर के दादिया ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित परिवर्तन संकल्प महासभा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला। शेखावत ने कहा, यह अब सरकार नहीं, मात्र सर्कस जैसी रह गई है। यह सर्कस वाली पार्टी आज देश के सनातन धर्म पर प्रहार करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Gajendra Singh Shekhawat says Will not stop till overthrowing useless Gehlot government
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की किसान, महिला, गरीब, युवा, ओबीसी, दलित और जनजाति के विरोध में काम करने वाली और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। जब तक हम इस नकारा और निकम्मी सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक दें, तब तक न रुकेंगे, न थमेंगे, न थकेंगे और न झुकेंगे।

विज्ञापन


शेखावत ने अपने उद्बोधन की शुरुआत भारत माता जय, वीर तेजाजी महाराज की जय और रामसा पीर की जय से की। शेखावत ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से कांग्रेस सरकार को यह समझ आने लगा है कि अब सरकार जाने वाली है। सरकार को बदलने का जनता ने मानस बना लिया है। अब इस सरकार ने अपने आप को बचाने के लिए अनेक तरह के हथकंडे अपनाने शुरू किए हैं। अनेक तरह की थोथी घोषणाएं करना प्रारंभ की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने मुफ्त बिजली को लेकर घोषणाएं कीं, लेकिन किसान बिजली न मिलने के कारण अपनी फसल को जलते हुए देखकर खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हुआ है। इन्होंने 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने का वादा किया, लेकिन जबसे यह वादा किया, तब से गांव-ढणियों से बिजली गायब हो गई। 10-10 घंटे की बिजली अघोषित कटौती चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि इन्होंने वादा किया कि हम 500 रुपये का सिलेंडर देंगे। मोदी जी ने 200 रुपये कम कर उस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये से घटाकर 700 रुपये कर दी, लेकिन अभी तक गहलोत सरकार 500 रुपये का सिलेंडर नहीं दे पाई है। अन्नपूर्णा किट योजना का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि इन्होंने अन्नपूर्णा किट देने का वादा किया। 270 रुपये का किट 370 रुपये में खरीदा। इसमें 1000 करोड़ का घोटाला किया। फिर भी मिर्ची, धनिया, हल्दी और नमक मिलावटी दिया। सरकार के मुखिया का फोटो लगाकर आपके बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया। महज चंद चांदी के टुकड़े अपनी जेब में डालने, अपने घर भरने या अपने आकाओं को खुश करने और ऊपर गांधी परिवार का पेट भरने के लिए हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का पाप किया।

शेखावत ने कहा कि यह एक बार फिर झूठे वादों का पुराना हथकंडा अपनाने के लिए तैयार हुए हैं। इसलिए हम सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक इस संदेश को पहुंचाने की आवश्यकता है कि इस भ्रष्ट सरकार को राजस्थान से विदा कर दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, कभी कोई विधायक सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ रहा है, कभी कोई मंत्री सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ रहा है, कभी कोई सरकार का मंत्री पद का दर्जा प्राप्त व्यक्ति धरने पर बैठ रहा है। यह अब सरकार नहीं, मात्र सर्कस जैसी रह गई है।


चुनाव में सनातन विरोधियों को दें स्पष्ट संदेश
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत के बदलते परिदृश्य, भारत की बढ़ती ताकत, भारत की बढ़ती हैसियत, भारत की बढ़ती क्षमता, भारत की बढ़ती संपन्नता से पीड़ित होकर भारत विरोधी ताकतें एकत्रित हुई हैं। इन्होंने एक संगठन बनाया है। वह घमंडिया संगठन देश में सनातन को समाप्त करने का स्वप्न देख रहा है। सनातन को हराने वाले और समाप्त करने का सपना देखने वालों के सपनों को तोड़कर देश में सनातन को पुष्ट करने वाली सरकार बनाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को केवल साधारण चुनाव न मानते हुए, हम सब लोग पूरी ताकत के साथ में इन सनातन विरोधी ताकतों, भारत विरोधी ताकतों को एक स्पष्ट संदेश देने के लिए इस चुनाव का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed