{"_id":"67c3139e3dfcb5b918025d0a","slug":"rajasthan-four-people-arrested-for-threatening-to-kill-cm-bhajanlal-sharma-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोग गिरफ्तार, इस तरकीब से जेल में पहुंचा था सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM भजनलाल को जान से मारने की धमकी देने वाले चार लोग गिरफ्तार, इस तरकीब से जेल में पहुंचा था सिम
Sat, 01 Mar 2025 07:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:33 PM IST
सार
CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि डेढ़ हजार रुपये में जेल के अंदर सिम पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा को मारने की धमकी भरे कॉल मामले में चारों आरोपियों को जयपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। सीएम को धमकी देने के मामले में पकड़े चारों आरोपी दौसा जेल में बंद थे। विधायकपुरी थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर चारों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विधायकपुरी एसएचओ बनवारी लाल मीना ने बताया, दौसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी रिंकू उर्फ रंडवा (28) पुत्र पप्पूराम निवासी हरसौरा अलवर, शहजाद खान उर्फ साजिद (28) पुत्र सलीम खान निवासी उन्नाव उत्तर प्रदेश हाल संजय नगर-ई झोटवाड़ा, जयनारायण (32) पुत्र हरसहाय मीणा निवासी सदर दौसा और राकेश जोशी (45) पुत्र दुर्गा प्रसाद जोशी निवासी सदर दौसा को गिरफ्तार किया गया है। दौसा जेल में रिंकू उर्फ रंडवा और शहजाद खान उर्फ साजिद दोनों ही पॉक्सो मामले में बंद हैं।
विज्ञापन
डेढ़ हजार रुपये में जेल में पहुंचाया सिमकार्ड
सात दिन पहले श्यालवासा दौसा स्थित सेंट्रल जेल में बंदी रिंकू उर्फ रंडवा ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर सीएम भजनलाल शर्मा को मारने की धमकी दी थी। दो बार कॉल कर कहा गया था, आज रात 12 बजे से पहले मार दूंगा। पुलिस जांच में सामने आया कि दौसा जेल में बंद रिंकू उर्फ रंडवा को देने के लिए आरोपी जयनारायण ने अपने नाम पर सिमकार्ड 1500 रुपये में खरीदा था, जिसे कंपाउडर राकेश जोशी ने डेढ़ हजार रुपये लेकर जेल में बंद रिंकू उर्फ रंडवा को पहुंचाया।
विज्ञापन