{"_id":"6566d8355962e2e1c20c6162","slug":"rajasthan-former-cs-db-gupta-mentioned-in-lal-diary-wife-ias-veenu-gupta-took-vrs-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लाल डायरी में जिन पूर्व CS का जिक्र, उनकी पत्नी IAS वीनू गुप्ता ने लिया VRS, संभालेंगी रेरा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लाल डायरी में जिन पूर्व CS का जिक्र, उनकी पत्नी IAS वीनू गुप्ता ने लिया VRS, संभालेंगी रेरा की कमान
Wed, 29 Nov 2023 11:50 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:50 AM IST
सार
राजस्थान में अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस वीनू गुप्ता का वीआरएस केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। अब वे एक दिसंबर से राजस्थान में रेरा (आरईआरए) की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
आईएएस वीनू गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की पत्नी और सीनियर आईएएस वीनू गुप्ता ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली है। गहलोत सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से कुछ समय पहले ही वीनू गुप्ता को रेरा का चेयरमैन नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। एक दिसंबर से वे रेरा का कार्य संभालेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों के बीच जारी कथित लाल डायरी के पन्नों में डीबी गुप्ता व वीनू गुप्ता का भी जिक्र किया गया। इसमें दावा किया गया कि जब डीबी गुप्ता मुख्य सचिव पद से हटे तब उन्होंने सरकार के समक्ष अपनी पत्नी वीनू गुप्ता को सीएस बनाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
डीबी गुप्ता खुद भी रिटायर होने के बाद गहलोत सरकार में मुख्य सूचना आयुक्त बन गए थे। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता इसी साल 31 दिसंबर माह में रिटायर होने वाली हैं। लेकिन उससे पहले ही उनका वीआरएस मंजूर हो गया। गौरतलब है कि पिछली वसुंधरा सरकार में रेरा का गठन किया गया था। इसमें बिल्डरों को मनमानी से रोकने के लिए शिकायत के प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन