फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan First meeting of BJP regarding Lok Sabha elections Vasundhara Raje not attend

Rajasthan: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर BJP की पहली बैठक, राजे नहीं हुईं शामिल, जानें क्यों किया बॉयकॉट

Fri, 12 Jan 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

राजस्थान में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बीजेपी बैठक अब से कुछ देर पहले दिल्ली रोड स्थित राजस्थली में शुरू हो गई। लेकिन खास बात यह है कि राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे इस बैठक में नहीं आईं।

विज्ञापन
Rajasthan First meeting of BJP regarding Lok Sabha elections Vasundhara Raje not attend
बीजेपी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के रिश्ते किस कदर बिगड़ चुके हैं, यह अब सार्वजनिक मंच पर भी नजर आने लगा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजस्थान बीजेपी की बैठक में उनकी सबसे कद्दावर नेता वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुईं।

विज्ञापन


इससे पहले मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण समारोह में भी राजे शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि, राजे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से सांसद हैं। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित राजस्थली होटल में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लकर बुलाई गई बैठक में राजस्थान के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। लेकिन वसुंधरा राजे इनमें शामिल नहीं थीं। मंत्रिमंडल में अपने समर्थकों को जगह नहीं दिए जाने से राजे इतनी नाराज हुईं कि वे उनके शपथ ग्रहण में भी शामिल नहीं हुईं और न ही कोई मंत्री पोर्टफोलियो बंटवारे के बाद राजे से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन


क्या लोकसभा में भारी पड़ सकती है राजे की नाराजगी
सवाल यह है कि क्या वसुंधरा राजे की नाराजगी बीजेपी पर कोई असर डालेगी। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई नेताओं ने आलाकमान से इस बात की शिकायत की कि राजे समर्थकों ने उनके साथ भितरघात किया। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने बाद राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह पर अपने समर्थक विधायकों की बाड़ाबंदी के आरोप भी खुलकर लगे। इसके बाद राजे और दुष्यंत को दिल्ली तलब भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता बैठक में शामिल
बीजेपी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पार्टी के महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और सभी सांसद बैठक में शामिल हुए। लेकिन वसुंधरा राजे को बैठक में बुलाया गया है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि मंत्रियों के शपथ समारोह में भी राजे शामिल नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed