फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Exports increased by Rs 31,000 crore in six years CM extended scheme for five years

Rajasthan: छह साल में 31 हजार करोड़ रुपये बढ़ा एक्सपोर्ट, सीएम ने पांच साल बढ़ाई योजना की अवधि

Sat, 24 Jun 2023 07:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 07:16 PM IST
सार

राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, निर्यात प्रोत्साहन कार्यक्रमों और अभियानों के सफल इम्प्लीमेंटेशन से निर्यातकों और निर्यात को गति मिली है। राजस्थान से वित्तीय वर्ष 2017-18 में 46 हजार 476 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। जो कि साल 2022-23 तक बढ़कर 77 हजार 771 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Exports increased by Rs 31,000 crore in six years CM extended scheme for five years
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से होने वाले एक्सपोर्ट में पिछले छह साल में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी प्रदेश के भविष्य की सुखद तस्वीर है। राज्य सरकार की निर्यात प्रोत्साहन प्रक्रिया और दस्तावेजीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना का इसमें अहम योगदान रहा है। साल 2012 में शुरू इस योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निर्यात क्षेत्र में करिअर बनाने की इच्छा रखने वाले उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया, दस्तावेजों और विश्व के बाजारों की जानकारी दी जाती है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की निर्यात से संबंधित योजनाओं के तहत गत दो साल में 10 हजार से अधिक नए निर्यातकों को प्रशिक्षण देकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का निर्यातक बनाया गया है। वहीं, निर्यात प्रोत्साहन प्रक्रिया और दस्तावेजीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हर साल 500 उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हीं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से राजस्थान से निर्यात का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष और निर्यात राशि...

  • साल 2017-18 - 46476.92 करोड़ रुपये
  • साल 2018-19 - 51178.41 करोड़ रुपये
  • साल 2019-20 - 49946.10 करोड़ रुपये
  • साल 2020-21 - 52764.31 करोड़ रुपये
  • साल 2021-22 - 71999.72 करोड़ रुपये
  • साल 2022-23 - 77771.37 करोड़ रुपये


पांच साल बढ़ाई योजना की अवधि...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना की इम्पॉर्टेंस और उपलब्धियों को देखते हुए योजना की अवधि को पांच साल और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें अवधि अब 31 मार्च, 2028 तक करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना की अवधि 31 मार्च, 2023 को समाप्त हो चुकी है। योजना का संचालन राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन परिषद् के माध्यम से किया जा रहा है। इससे युवा निर्यातकों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वे राज्य की औद्योगिक प्रगति में योगदान दे सकेंगे। नए निर्यातकों को शिपिंग के साथ ऑनलाइन निर्यात का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड, लाइसेंस फॉर एक्सपोर्ट, जीएसटी, प्रोक्योरमेंट, कस्टम क्लीयरनेंस, पेमेंट प्रोसेस, लैटर ऑफ क्रेडिट, बैंकिंग डिलिंग और फॉलोअप तक का प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed