{"_id":"665bf2cb5c48eb1f930b0afa","slug":"rajasthan-exit-poll-result-2024-congress-leaders-reaction-on-exit-poll-lok-sabha-election-news-in-hindi-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एग्जिट पोल के आंकड़ों को कांग्रेस ने नकारा, डोटासरा बोले- जनता के पोल में बीजेपी के मोरिया बोलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एग्जिट पोल के आंकड़ों को कांग्रेस ने नकारा, डोटासरा बोले- जनता के पोल में बीजेपी के मोरिया बोलेंगे
Sun, 02 Jun 2024 11:17 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:17 AM IST
सार
Rajasthan: एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर राजस्थान में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इन आंकड़ों को नकार दिया है और दावा किया है कि राजस्थान में कांग्रेस एवं गठबंधन के साथी मिलकर बड़ी जीत हासिल करेंगे। वहीं बीजेपी इन आंकड़ों को लेकर खुश नजर आ रही है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एग्जिट पोल के आंकड़ों में पिछड़ती नजर आ रही कांग्रेस ने अब इन आंकड़ों को खारिज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन एक्जिट पोल के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि एग्जिट पोल छोड़िए, "एक्जट" आंकड़ा जनता के पोल में आएगा और भाजपा प्रत्याशियों के मोरिया बोलेंगे। राजस्थान में कांग्रेस एवं गठबंधन के साथी मिलकर बड़ी जीत हासिल करेंगे और देश में इंडिया गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
गहलोत बोले- कहीं 2004 वाला हाल न हो जाए
वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर मीडिया पर ठीकरा फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल डर से बीजेपी को एक तरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था उसी का असर आज एग्जिट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं। जनहित इसी में है कि एग्जिट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो।
विज्ञापन