फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Exit Poll Result 2024 CM Bhajanlal also rejected the exit poll predictions After Congress

Rajasthan: कांग्रेस के बाद अब CM भजनलाल ने भी एग्जिट पोल के अनुमानों को नकारा, बोले- हम 25 सीटें जीत रहे हैं

Sun, 02 Jun 2024 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को एक साक्षातकार में कहा कि बीजेपी राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव जीत रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Exit Poll Result 2024 CM Bhajanlal also rejected the exit poll predictions After Congress
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरतलब है कि शनिवार को जारी किए गए एग्जिट पोल के अनुमानों में बीजेपी देश में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। लेकिन राजस्थान में अलग-अलग एग्जिट पोल्स में 2 से लेकर 9 सीटों तक का नुकसान बीजेपी को बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई पीएम चेहरा नहीं है. दिल्ली में ‘आप' और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं. पंजाब और हरियाणा में क्या हुआ? वें वहां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में सभी 25 सीटें जीतेंगे
सीएम ने कहा, "2014 में और 2019 में हमने सभी 25 सीटें राजस्थान में जीती थीं। अब हम 2024 में भी सभी 25 सीटें जीतेंगे। अलग-अलग एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक औसतन एनडीए को 358 सीटों पर पहुंचा रहा है, वहीं विपक्षी गठबधंन आईएनडीआईए की उम्मीदें 148 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं।’’
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर आए अगल-अलग एग्जिट पोल के अनुमानों में कांग्रेस को 2 से लेकर 9 सीटों तक का फायदा बताया जा रहा है। हालांकि ज्यादातर एक्जिट पोल बीजेपी को 20 से उपर सीटें दे रहे हैं। लेकिन सभी एग्जिट पोल यही बता रहे हैं कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुलने जा रहा है। जबकि बीते 2 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने यहां एक भी सीट नहीं जीती थी। एग्जिट पोल में टाइम्स नाऊ- ईटीजी ने बीजेपी को 18, कांग्रेस को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने बीजेपी को 16 से 19, कांग्रेस को 5 से 7 व अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि कांग्रेस करीब 12 सीटों पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है वहीं बीजेपी 2 से 3 सीटों का नुकसान मान कर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed