फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan EWS issue before Lok Sabha elections Rajput-Brahmin and Vaishya organizations put demand

Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले EWS का मुद्दा गरमाया, राजपूत-ब्राह्मण और वैश्य संगठनों ने रखी ये मांग

Sat, 02 Mar 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सामने EWS का मुद्दा चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। शनिवार को राजधानी जयपुर में विभिन्न संगठनों की बैठक में EWS में दिए जा रहे 10 प्रतिशत आरक्षण की विसंगतियां को दूर करने के लिए मांग की गई।

विज्ञापन
Rajasthan EWS issue before Lok Sabha elections Rajput-Brahmin and Vaishya organizations put demand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को राजधानी जयपुर में विभिन्न राजपूत संगठनों के द्वारा आयोजित बैठक में ईडब्ल्यूएस 10% की केंद्र सरकार की विसंगतियां को दूर करने के लिए मांग की गई। सभा में सर्व ब्राह्मण सभा, अग्रवाल सभा समेत कई सवर्ण जातियों के संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


राजपूत समाज के संगठन के द्वारा राजस्थान की वर्तमान सरकार और केंद्र सरकार को साफ तौर पर कहा है कि यदि हमारी मांगों को संज्ञान में नहीं लाया गया तो इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। ईडब्ल्यूएस से संबंधित सभी वर्गों के संगठन द्वारा एक समिति का गठन किया गया, जिसके तहत इसके प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


EWS सहित ये प्रस्ताव रखे

  • हाल ही हुए में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी प्रकरण और बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक लूट कांड में घायल हुए नरेंद्र सिंह शेखावत दोनों के परिवारों को आर्थिक मदद एवं सरकारी नौकरी देने की मांगों को धरातल पर क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मांग की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राजपूत संगठनों की बैठक के दौरान केंद्र सरकार के ईडब्ल्यूएस 10% में संपत्ति संबंधित संशोधन के संबंध में मुख्यमंत्री राजस्थान संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को ईडब्ल्यूएस 10% में संशोधन के लिए पत्र लिख कर सहयोग करने की मांग रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed