फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Even today women will be able to do free roadways bus travel Brahmakumaris tied Rakhi to CM Gehlot

Rajasthan: आज भी महिलाएं कर सकेंगी फ्री रोडवेज बस यात्रा, ब्रह्मकुमारियों ने बांधी सीएम गहलोत को राखी

Thu, 31 Aug 2023 07:38 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 07:38 AM IST
सार

Rajasthan News: आज यानी 31 अगस्त तक रोडवेज बस किराए में महिलाओं को 100 प्रतिशत छूट जारी रहेगी। पहला गारंटी कार्ड और 500 रुपये का सिलेंडर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं और ब्रह्मकुमारियों ने सीएम गहलोत को राखी बांधी।

विज्ञापन
Rajasthan Even today women will be able to do free roadways bus travel Brahmakumaris tied Rakhi to CM Gehlot
ब्रह्मकुमारियों ने बांधी सीएम गहलोत को राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिन बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर प्रथम गारंटी कार्ड और पहला 500 रुपये का सिलेंडर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों ने भी राखी बांधी।

विज्ञापन


जयपुर के महापुरा निवासी पूजा देवी और सरजू देवी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मंहगाई राहत शिविरों और इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। पूजा देवी ने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ-साथ अन्नपूर्णा राशन किट, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है।
विज्ञापन


सरजू देवी ने कहा कि मनरेगा में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार, 750 की जगह एक हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन जैसे निर्णयों से उन्हें मंहगाई से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई गई योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है और आमजन को राहत पहुंचाने वाली ये योजनाएं जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर दी गई राजस्थान रोडवेज बस किराए में शत-प्रतिशत छूट को 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान सीएम गहलोत की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत और पुत्री सोनिया गहलोत भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed