फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Elections 2023: Candidate Diya Kumari did door-to-door public relations

Rajasthan Elections 2023: दीया कुमारी का कांग्रेस पर हमला; बोलीं- ये चुनाव प्रदेश को कमज़ोर करने वालों के खिलाफ

Mon, 06 Nov 2023 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Nov 2023 09:37 PM IST
सार

Rajasthan Elections: दीया कुमारी ने विद्याधर नगर मंडल के वार्ड 8, सेक्टर 9 में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान दीया कुमारी ने जनसभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधा।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: Candidate Diya Kumari did door-to-door public relations
लोगों के बीच पहुंची दीया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा से विद्याधर नगर विधानसभा प्रत्याशी दीया कुमारी सोमवार को जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत मेटल कालोनी पार्क, वार्ड 27 में परिवारजनों के आशीर्वाद से की। दीया कुमारी ने विद्याधर नगर मंडल के वार्ड 8, सेक्टर 9 में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। 

विज्ञापन


इस दौरान दीया कुमारी ने जनसभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 70 सालों से देश का बंटाधार करने वाली ताकतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जर्जर हालत की जिम्मेदार है यह कांग्रेस पार्टी। तुष्टिकरण की राजनीति करके समुदाय विशेष को लाभ पहुंचाने का इनका एजेंडा बहुत पुराना है। इनको हमारी बेटियों का दुःख नज़र नहीं आता, इनको सड़कों पर बेहाल होते युवा नज़र नहीं आते।
विज्ञापन


दीया कुमारी ने वार्ड-6 और वार्ड-18 में जनसभाओं को सम्बोधित किया और वार्ड 20 में नारी शक्ति स्वाभिमान सभा में शिरकत की। महिलाओं का मिल रहे समर्थन से दिया कुमारी ने नारी शक्ति का धन्यवाद दिया और कहा कि मेरी माताओं और बहनों से मिलने वाले समर्थन से अभिभूत हूं। आप जिस प्रकार आज लामबंद हुई हैं, इसी तरीके से हमको 25 तारीख को लामबंद होकर कांग्रेस के खिलाफ वोट करना है। देर शाम दीया कुमारी ने अम्बाबाड़ी स्थित माल रोड में लाइट ऑन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed