फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Elections 2023: BJP spokesperson Sambit Patra called Sonia Gandhi to Rajasthan

Rajasthan Elections 2023: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी को बुलाया राजस्थान, निवेदन करके कही ये बात

Tue, 21 Nov 2023 08:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Nov 2023 08:16 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका तो यहां बार-बार आ ही रही हैं। मैं प्रियंका की माता जी से बड़े आदर के साथ कहना चाहता हूं आप भी यहां आइए।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: BJP spokesperson Sambit Patra called Sonia Gandhi to Rajasthan
जयपुर में पत्रकार वार्ता करते संबित पात्रा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में धर्म और हिंदुत्व को लेकर भाजपा का हल्ला बोल जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी को निवेदन करके बुलाया राजस्थान। 

विज्ञापन


जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि राजस्थान की वीरों की भूमि में जो व्यवहार कांग्रेस कर रही है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां हर गांव और घरों में अनेक देवी-देवताओं की पूजा होती है, वहां के हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में कांग्रेस जो व्यवहार कर रही है वो चिंता का विषय है। चुनाव आते ही इनके नाटक शुरू हो जाते हैं। प्रियंका गांधी यज्ञ करने लगती हैं और गायत्री मंत्र बोलने का नाटक करती हैं। वो कहती हैं गायत्री मंत्र मुझे मेरी दादी ने सिखाया था। अगर ऐस ही है तो सोनिया जी को भी गायत्री मंत्र आता ही होगा। प्रियंका तो यहां बार-बार आ ही रही हैं। मैं प्रियंका की माता जी से बड़े आदर के साथ कहना चाहता हूं आप भी यहां आइए और गायत्री मंत्र का पाठ करें। मैं चाहता हूं कि सोनिया गांधी जी बोलकर दिखाए गायत्री मंत्र।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म कभी नहीं सिखाता बांटना, साधू मारे जाते हैं, तो चव्वनी नहीं मिलती, लेकिंग रोड पर इकबाल मारे जाते हैं तो उन्हें दिया जाता है 50 लाख का मुआवजा। कांग्रेस ऐसी ही तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस है PFI की जननी। चुनाव में PFI को दंगा करवाने का पूरा मौका देगी कांग्रेस। इसलिए हमको और आपको संभलकर रहना है और समझदारी से सही जगह पर अपने मत का उपयोग करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed