फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Vasundhara Raje distances herself from BJP's Mahagherao rally in Jaipur

भाजपा महाघेराव: नेताओं की हुंकार में नहीं दिखी वसुंधरा की दहाड़, आखिर पार्टी कार्यक्रम से क्यों दूर रहीं राजे

Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
सार

भाजपा ने अपने पिछले चार साल छह महीने के निरंतर फेल होने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज जयपुर को जाम कर दिया। सभी नेता मौजूद रहे परंतु राजे नहीं पहुंचीं, न कोई संदेश दिया, जबकि अभियान के शुभारंभ में थीं मौजूद। 

विज्ञापन
Rajasthan Election: Vasundhara Raje distances herself from BJP's Mahagherao rally in Jaipur
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी भाजपा के आज के प्रदर्शन पर सबकी तारीफ मिल रही है वहीं दूसरी ओर वसुंधरा राजे का महाघेराव से दूरी बनाना रंग में भंग का काम कर रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई थी। उस दौरान वसुंधरा राजे मौजूद रही थीं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को जमकर कोसा भी था। राजे प्रधानमंत्री की सीकर सभा में भी मौजूद थीं, जहां से प्रधानमंत्री ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' का आव्हान किया था। 29 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक दिवसीय प्रदेश के दौरे में भी वसुंधरा राजे मौजूद थीं। उसी दिन राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया था, परंतु एक अगस्त को एसा क्या हुआ जो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महाघेराव में नहीं पहुंचीं। यह सवाल पूरा प्रदेश का भाजपा कार्यकर्ता जानना चाहते हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद यह माहघेराव पूरी पार्टी का कार्यक्रम बन गया था, जिसका प्रधानमंत्री ने दोबारा ट्वीट कर यह निश्चित कर दिया कि केंद्र पूरी नजर बनाए हुए है, फिर भी वसुंधरा राजे का कार्यक्रम से दूरी बनाना सीधे रूप से केंद्र को चुनौती देने जैसे दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राजे ने दोपहर दो बजे एक ट्वीट किया परंतु उसमें भी प्रदेश के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की टीम के लिए कुछ नहीं था, राजे ने ट्वीट कर लिखा कि...'आज राजस्थान में जो महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, उसका कारण सिर्फ और सिर्फ हमारे कामों पर ध्यान नहीं देना है। प्रधानमंत्री जी ने भी सीकर, बीकानेर, आबू दौरे के दौरान राजस्थान में महिला उत्पीड़न के बढ़ रहे आंकड़ों पर कड़े शब्दों में चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि ऐसी भयावह स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई है। जयपुर का महाघेराव जनता के इसी रोष का परिणाम है।'



वसुंधरा राजे का घेराव से दूरी
सूत्रों ने बताया कि यह ट्वीट भी घेराव में भीड़ की संख्या का आकलन करने के बाद किया गया। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में बिना वसुंधरा राजे के भीड़ जुटाना सम्भव नहीं है परंतु आज के प्रदर्शन ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। वसुंधरा राजे का घेराव से दूरी बनाना और केंद्र के शामिल होने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचना किसी बड़ी बात की ओर इशारा कर रहा है, जो आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति को रोचक बनाएगा।


ये है मसला
खबर थी कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम में भी राजे जल्दी निकल गई थीं। राजे के जल्दी निकलने के पीछे मैडम की नाराजगी की भी खबर थी। खबर थी की नड्डा की बैठक में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद के लिए वसुंधरा राजे और अर्जुन मेघवाल के नामों की चर्चा जोरों पर रही थी, इसके बाद राजे नाराज हो गई थीं और प्रदेश कार्यालय से चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed