फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Trust in youth only in speeches, age matters on tickets, know the average age of candidate

Rajasthan Election: युवाओं पर भरोसा सिर्फ भाषणों में, टिकटों पर भारी पड़ी उम्र, जानिए प्रत्याशियों की औसत आयु

Thu, 09 Nov 2023 02:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 02:03 PM IST
सार

कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां अपने भाषणों में युवा और महिलाओं को राजनीति में आगे लाने की बात करते हैं लेकिन जब टिकटों की बारी आती है तो उम्र हर बार आड़े आ जाती है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Trust in youth only in speeches, age matters on tickets, know the average age of candidate
दोनों ही दलों ने अनुभव को प्राथमिकता दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि सियासत में दिखाया जाता है वह होता नहीं और जो होता है वह दिखता नहीं। कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता कई बार मंच पर युवाओं को राजनीति में आने का आव्हान करते सुनाई पड़ जाते हैं। लेकिन जब टिकट बंटवारे की बात आती है तो युवा और महिला सबसे पीछे की कतार में नजर आते हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही कुछ दिख रहा है। कांग्रेस ने उदयपुर में हुए अपने चिंतन शिविर में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने का फैसला किया था और बात यह भी आई थी कि चुनावों में भी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिए जाएंगे, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस की सूची में 71 वर्ष से अधिक आयु के 19 नेता हैं। इनमें भी तीन तो अस्सी पार हैं। वहीं भाजपा भी अक्सर युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करती है। इसने इस बार 75 वर्ष की सीमा तो तय की, लेकिन 71 वर्ष की आयु पार इसके भी नौ प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


सामान्य जनजीवन में युवा 40 वर्ष तक के लोगों को माना जाता है। राजनीति में यह उम्र 50 भी मान ली जाए तो भी कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में जाने की इच्छा रखने वाले युवा नेताओं को निराश किया है। आइए देखते हैं दोनों दलों ने किस आयु वर्ग के नेताओं पर ज्यादा भरोसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में 51 से 75 आयु तक 135 टिकट
भाजपा ने हालांकि इस बार 80 पार के दिग्गज नेताओं कैलाश मेघवाल और सूर्यकांता व्यास के टिकट काटे हैं और 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी नेता को टिकट नहीं दिया है, लेकिन इस 51 से 75 वर्ष की उम्र में ही इसने 200 में से 135 टिकट दे डाले हैं।

भाजपा के 70 पार प्रमुख प्रत्याशी
  • वसुदेव देवनानी, 75 वर्ष
  • रतन जलधारी, 74 वर्ष
  • कालीचरण सराफ, पब्बाराम विश्नोई, नरपत सिंह राजवी और किरोडीलाल मीणा, सभी 72 वर्ष
  • वसुंधरा राजे - 70 वर्ष
सबसे युवा प्रत्याशी
  • अंशुमान सिंह - 27 वर्ष
बीजेपी प्रत्याशियों की आयु
  • 30 साल से कम 0  
  • 31 से 40 तक 18 (प्रतिशत में 9.00) 
  • 41 से 50 तक 47 (प्रतिशत में 23.50) 
  • 51 से 60 तक 67 (प्रतिशत में 35.50) 
  • और 60 से अधिक आयु के 68 (प्रतिशत में 34.00) 
  • औसत आयु 55  वर्ष
कांग्रेस ने दिखाया युवाओं में कुछ ज्यादा भरोसा
राजनीति में 50 वर्ष की आयु को भी युवावस्था में गिना जाता है और इस दृष्टि से देखें तो कांग्रेस ने युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। इसके  प्रत्याशियों में से 79 प्रत्याशी 50 वर्ष तक की आयु के हैं। हालांकि इसने 80 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को भी तीन टिकट दिए हैं, लेकिन 40 वर्ष तक की आयु वर्ग में इसके 34 प्रत्याशी हैं जो भाजपा से लगभग दोगुने हैं।


कांग्रेस के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी
  • अमीन खान - 84 वर्ष
  • दीपचंद खेरिया और हरिमोहन शर्मा- 83 वर्ष
  • महादेव सिंह - 80 वर्ष
कांग्रेस के सबसे युवा प्रत्याशी
  • कठूमर से संजना जाटव - 25 वर्ष
कांग्रेस प्रत्याशियों की आयु
  • 30 साल से कम 3 (प्रतिशत में 1.50) 
  • 31 से 40 तक 31 (प्रतिशत में 15.30) 
  • 41 से 50 तक 45 (प्रतिशत में 22.50) 
  • 51 से 60 तक 50 (प्रतिशत में 25.00) 
  • और 60 से अधिक आयु के 70 (प्रतिशत में 35.50) 
  • औसत आयु 52 वर्ष
उम्र के लिहाज से रोचक मुकाबले
  • इस चुनाव में उम्र के हिसाब से कुछ रोचक मुकाबले हैं, जिनमें दोनों दलों के प्रत्याशियो की उम्र के बीच लगभग दोगुने का अंतर है। ऐसे प्रमुख रोचक मुकाबले निम्न हैं-
  • कठूमर में कांग्रेस की 25 वर्ष की संजना जाटव का मुकाबला भाजपा के 66 वर्षीय रमेश खींची से है।
  • कोलायत सीट पर भाजपा के 27 वर्ष के अंशुमान सिंह कांग्रेस के 49 वर्ष के भंवर सिंह भाटी से भिडेंगे।
  • सूरसागर सीट से कांग्रेस के 28 वर्षीय शहजाद अयूब भाजपा के 63 वर्षीय देवेंद्र जोशी के साथ चुनाव मैदान में हैं।
  • शिव सीट पर भाजपा के 47 वर्ष के स्वरूप सिंह खारा का मुकाबला कांग्रेस के 84 वर्ष के अमीन खान से होगा।
  • खंडेला सीट पर भाजपा के 45 वर्षीय सुभाष मील, कांग्रेस के 80 वर्षीय महादेव सिंह से चुनावी मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed