फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election There will be some surprising names in the sixth list of Congress

Rajasthan Election: कांग्रेस की छठी लिस्ट में होंगे कुछ चौंकाने वाले नाम, खिलाड़ी के सामने आ सकता है ओलंपियन

Wed, 01 Nov 2023 09:05 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 09:05 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अब तक 156 नाम जारी कर चुकी है। मंगलवार शाम कांग्रेस ने दो सूची जारी की। इनमें से एक में 56 और दूसरी सूची में पांच नाम थे। छठी सूची कल तक जारी हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Election There will be some surprising names in the sixth list of Congress
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पांच सूची जारी कर चुकी है। गुरुवार तक कांग्रेस की छठी सूची भी जारी होने की संभावना है। यह अंतिम सूची होगी और इसमें कई नाम चौंकाने वाले होंगे। 

विज्ञापन


कर्नाटक की तर्ज पर कांग्रेस राजस्थान में भी कुछ प्रयोग करना चाहती है। इसमें कुछ प्रसिद्ध चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, झोटवाड़ा सीट पर कांग्रेस किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मौका दे सकती है। भाजपा ने यहां से कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को उतारा है, जो खुद ओलंपियन हैं। इनके मुकाबले में कांग्रेस भी यहां बराबर कद के खिलाड़ी को लाना चाहती है और इनमें बजरंग पूनिया का नाम भी लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि झोटवाड़ा विधानसभा से मौजूदा विधायक और कांग्रेस सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया यहां से चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। कटारिया का कहना है कि न तो वे और न ही उनके परिवार से कोई यहां चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अभी 44 नामों का एलान और करेगी। इनमें गहलोत सरकार के करीबी शांति धारीवाल, महेश जोशी का नाम भी संभावित है। इन दोनों के नाम पहली सूची से ही होल्ड पर हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि गहलोत ने इन नामों को लेकर आलाकमान को राजी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed