फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: State President CP Joshi launches BJP's LED Rath Yatra

Rajasthan Election: भाजपा की एलईडी रथयात्रा रवाना; जोशी बोले- सामने आया ये काला चेहरा बनेगा सत्ता जाने का कारण

Fri, 27 Oct 2023 08:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Oct 2023 08:35 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए एलईडी रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ईडी पर अभद्र टिप्पणी काले कारनामों की स्वीकारोक्ति है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: State President CP Joshi launches BJP's LED Rath Yatra
एलईडी रथयात्रा को झंडी दिखाते सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज 200 विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए, केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं योजनाओं के साथ भाजपा की रीति, नीति और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एलईडी रथों को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, चुनाव सह प्रभारी नितिन पटेल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारिया सहित अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता की ईडी पर अभद्र भाषा का प्रयोग उनके डर और चुनाव की संभावित हार को दिखा रहा है। उनको यह भय सता रहा है कि उनकी सरकार का काला चेहरा जो अब तक छिपा हुआ था वह जनता के सामने आ चुका है, जो उनकी सत्ता जाने का कारण बनेगा।
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। गरीब, दलित, वंचित के बेटे की नौकरी के हक को बेचने का काम किया है। आरपीएससी के सदस्य कह रहे हैं कि हम पैसे देकर सदस्य बने हैं। एसीबी के रिटायर्ड डीजी बयान देते हैं कि सरकार भ्रष्टाचार की बड़ी मछली तक हाथ नहीं पहुंचने देती। प्रदेश की जनता ने देखा है कि भ्रष्टाचार के कितने नए-नए मामले इस सरकार में आए दिन उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संयम रखना चाहिए, यदि वे ईमानदार हैं, तो डर किस बात का। डर इसलिए है कि परत दर परत इनके भ्रष्टाचार की पोल खुलती जा रही है। डर यह बता रहा है कि इनकी सत्ता की कहानी का अंत होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed