फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Shekhawat says Let government change rainbow colored diaries of Congress exploits

Rajasthan Election: शेखावत ने कहा- सरकार बदलने दीजिए, कांग्रेस के कारनामों की इंद्रधनुषी डायरियां आएंगी

Mon, 16 Oct 2023 07:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 07:42 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लाल डायरी के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा। शेखावत ने कहा कि सरकार बदलने दीजिए, कांग्रेस पार्टी की वर्तमान सरकार के कारनामों की इंद्रधनुषी रंगों की डायरियां आएंगी।

विज्ञापन
Rajasthan Election Shekhawat says Let government change rainbow colored diaries of Congress exploits
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस की बारां में सभा से संबंधित सवालों पर कहा, कांग्रेस पार्टी की चुनावी सभा में एक बार फिर लाल डायरी का जिक्र किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि लाल डायरी में लिखा हुआ है कि अगली सरकार कांग्रेस की बनने वाली है।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि मेरा प्रश्न खरगे साहब से यह है कि लाल डायरी के जो दो पन्ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री, जिन्हें हाल में महिला के सम्मान के प्रति आवाज उठाने पर निष्कासित कर दिया गया। लाल डायरी की एक कॉपी लेकर विधानसभा में जाने पर जिस तरह से फुटबॉल की तरह इकट्ठे होकर सारे कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों ने उन्हें पीटा था। वो जो दो पन्ने पूर्व मंत्री ने उद्घाटित किए थे, जिनके पास में वह डायरी है। ये खरगे साहब ने पंक्ति बोली है। यह पंक्ति उस डायरी में मंत्री जी द्वारा उद्घाटित किए गए पन्नों से पहले लिखी गई है या बाद में लिखी गई है, खरगे साहब को स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बात अब तय हो गई है कि जहां कांग्रेस पार्टी और पार्टी के राजस्थान में आलाकमान आदरणीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब हमेशा इस बात को नकारते थे कि कोई डायरी नहीं है। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि डायरी है। शेखावत ने कहा कि इस बात को मैं मानता हूं कि उन्होंने जरूर डायरी को देखा होगा या जिसने डायरी को देखा होगा, उसने उन्हें बताया होगा। उन्हें स्पष्टता के साथ कहना चाहिए कि यह जो लिखा हुआ है, यह कौन से पन्ने पर लिखा हुआ है, वरना राजस्थान की जनता सब जानती है कि विधायकों और मंत्रियों ने किस तरह से भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं कहते, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भी गाहे-बगाहे सदन के पटल पर खड़े होकर, पब्लिक प्लेटफॉर्म पर और मीडिया से बातचीत में अक्सर कहते हुए पाए जाते हैं कि यह सदी की भ्रष्टतम सरकार है। उसकी भ्रष्टता का लेखा-जोखा केवल एक लाल डायरी में नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी तो आप देखते रहिए। सरकार बदलने दीजिए। जांच जब होना शुरू होगी तो कई डायरियां निकलना शुरू होंगी। माइनिंग की डायरी अलग रंग की होगी। अन्नपूर्णा के घोटाले की डायरी अलग रंग की होगी। सड़कों के निर्माण में जिस तरह का घोटाला हुआ, उसकी अलग रंग की होगी। डिपार्मेंट ऑफ आईटी एंड कम्युनिकेशन की योजना भवन की डायरी अलग रंग की होगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इंद्रधनुषी रंग की डायरियां अबकी बार कांग्रेस पार्टी की वर्तमान सरकार के कारनामों की आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed