फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Poll seizure Crosses 500 crore mark, Agencies Alert On Election Department Instructions

Rajasthan Election: जब्ती कार्रवाई में 500 करोड़ का आंकड़ा पार; निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एजेंसियां सतर्क

Mon, 06 Nov 2023 08:11 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Nov 2023 08:11 AM IST
सार

Rajasthan Assembly Elections 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 83 करोड़ 34 लाख रुपये की जब्ती के साथ प्रदेश में सबसे आगे है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Poll seizure Crosses 500 crore mark, Agencies Alert On Election Department Instructions
निर्वाचन विभाग, राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा नौ अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक पांच सौ करोड़ रुपये मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। प्रदेश में गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान की गई जब्ती के मुकाबले अब तक 702% की बढ़ोतरी हो चुकी है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 83 करोड़ 34 लाख रुपये की जब्ती के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर 30.52 करोड़ की जब्ती के साथ अलवर है। जोधपुर 20.96 करोड़ के साथ तीसरे, उदयपुर 20.38 करोड़ के साथ चौथे, नागौर 19 करोड़ 88 लाख रुपये के साथ पांचवें, बीकानेर 19.34 करोड़ के साथ छठवें, बूंदी 18.41 करोड़ के साथ सातवें, चित्तौड़गढ़  17.84 करोड़ के साथ आठवें, श्रीगंगानगर 17.79 करोड़ के साथ नौवें और भीलवाड़ा 17.07 करोड़ के साथ 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन


प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बीच किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed