फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election RLP released first list of 10 candidates Hanuman Beniwal will contest from Khinvsar

Rajasthan Election: RLP ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली सूची, खींवसर से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल

Sat, 28 Oct 2023 08:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 08:06 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। RLP ने पहली सूची में 10 उम्मीदवारों का एलान किया है। सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खींवसर विधानसभा से प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election RLP released first list of 10 candidates Hanuman Beniwal will contest from Khinvsar
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के बीच अब तीसरे मोर्चे के रूप में ऊभर कर आए राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जहां बसपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, तो वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी हाथ खोल दिए। पार्टी ने अपने 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार मध्यरात्रि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सासंद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। हनुमान बेनीवाल खुद खींवसर से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन




पहली सूची में खींवसर से पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का नाम है, वहीं, भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग, मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी, परबतसर से लच्छाराम वडाला, कोलायत से रेवतराम पवार, सहाड़ा से बद्रीलाल जाट, बायतु से उम्मीद राम बेनीवाल, सरदारशहर से लालचंद मुंड, सांगानेर से महेश सैनी, जोधपुर शहर से डॉक्टर अजीत द्विवेदी का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन की सीटें बाकी
आरएलपी ने अपनी पहली सूची में 10 नामों की घोषणा की है, जबकि पार्टी ने दो दिन पहले ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन करते हुए 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। अब माना जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी भी कुछ सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed