फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Rajnath Singh, Vinod Tawde, Saroj Pandey appointed observers of Rajasthan

Rajasthan Election: BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 08 Dec 2023 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Dec 2023 11:45 AM IST
सार

New CM of Rajasthan News: भाजपा ने राजस्थान में बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर फैसला नहीं हुआ है। इसको लेकर भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Rajnath Singh, Vinod Tawde, Saroj Pandey appointed observers of Rajasthan
भाजपा बैठक में तय हुए पर्यवेक्षक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे पर नाम फाइनल करने को लेकर कवायद चल रही है। इसको लेकर भाजपा ने आज राजस्थान के लिए तीन नाम का एलान किया गया है। इनमें राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को राजस्थान पर्यवेक्षक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव खत्म होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली ऑफिस में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक जारी थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल रहे। बैठक में तीनों राज्यों में भेजे जाने के लिए पर्यवेक्षक के नाम पर मंथन चल रहा था। आज राजस्थान के लिए तीन नाम का एलान कर दिया गया है। अब राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे पर्यवेक्षक के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। इनकी मौजूदगी में राजस्थान में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें संभावित नामों पर चर्चा के बाद तय किया जाएगा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्रियों का नाम साफ नहीं किया था। तीन राज्यों में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय करने की कवायद तेज हो गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएम पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी। अब दिल्ली आलाकमान से तीनों राज्यों के चुनाव पर्यवेक्षकों के नामों का एलान हो गया है।



राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद सीएम पद की रेस में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, ओम बिरला, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत के नामों पर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed