फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Rajendra Rathore said Priyanka violated the code of conduct

Rajasthan Election: राजेंद्र राठौर बोले- प्रियंका ने आचार संहिता का किया उल्लंघन, उनकी सभाओं पर लगाई जाए रोक

Sun, 22 Oct 2023 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Oct 2023 08:04 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ बोले प्रियंका वाड्रा ने भड़काई धार्मिक भावनाएं। भाजपा ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप। मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा परिवाद।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Rajendra Rathore said Priyanka violated the code of conduct
प्रियंका गांधी को लेकर बोले राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका वाड्रा खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा पर सिकराय, दौसा सभा में धार्मिक भावनाओं के आधार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का अरोप लगाया है। उन पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुभार्वना से झूठ फैलाए जाने का आरोप भी लगाया गया है। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा नेताओं ने राजस्थान के मुख्य चुनाव आयुक्त को परिवाद पेश कर कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा प्रियंका वाड्रा के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने अपने परिवाद में चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रियंका वाड्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिकराय की सभा में देवनारायण जी के मंदिर में 21 रुपये चढ़ाने का झूठ फैलाया गया है, जबकि पीएम मोदी ने आस्था अनुसार अपनी जेब से नकद राशि मंदिर के दानपात्र में डाली थी। प्रियंका वाड्रा का यह कृत्य, आचार संहिता के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है और उनका कथन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। प्रियंका गांधी द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने और मतदाताओं को प्रभावित करने की बदनीयती से यह बयान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि यह धर्म का अपमान है, भावना का अपमान है, पैसे से भगवान की तुलना करना पाप है, राठौर बोले प्रियंका गांधी की राजस्थान में होने वाली सभाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, सह-संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत, विधि प्रकोष्ठ से सौरभ सारस्वत, भाजपा सह-कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल और सतीश सरीन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed