फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Rahul Gandhi Amit Shah JP Nadda CM Yogi Nitin Gadkari and Smriti Irani will hold meetings

Rajasthan Election: चुनाव प्रचार की धूम आज से, राहुल-शाह-नड्डा-योगी-गडकरी और ईरानी प्रदेश भर में करेंगे सभाएं

Thu, 16 Nov 2023 09:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का रुख राजस्थान की ओर हो गया है। आज भारतीय जनता पार्टी जहां पर घोषणा पत्र जारी करेगी, वहीं इसके पांच बड़े राष्ट्रीय नेता प्रदेश भर में अलग-अलग स्थान पर चुनावी सभाएं करेंगे। कांग्रेस की बात की जाए तो पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे और तीन सभाएं संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election Rahul Gandhi Amit Shah JP Nadda CM Yogi Nitin Gadkari and Smriti Irani will hold meetings
राजस्थान चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली का त्योहार बीतने और मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के साथ ही अब राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार की धूम आज से शुरू हो जाएगी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ही बाड़मेर के बायतु में विधानसभा चुनाव की चुनावी सभा कर प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। लेकिन आज से इसमें और तेजी आ जाएगी।

विज्ञापन


जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे और उसके बाद दौसा जिले के महुआ और सिकराय विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी राजस्थान में रहेंगे और उदयपुर संभाग के देवली चारभुजा और देवगढ़ क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जयपुर आएंगे और जयपुर जिले की झोटवाड़ा विद्याधर नगर और बस्सी विधानसभा सीटों में चुनावी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पार्टी ने राजस्थान में जबरदस्त ढंग से सक्रिय किया हुआ है। इसी के तहत वे कोटा संभाग में इटावा, बूंदी तथा अजमेर में केकड़ी और पुष्कर तथा किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जयपुर में रहेंगे और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।


राहुल गांधी करेंगे तीन सभाएं
बीजेपी के स्टार प्रचारकों के मुकाबले में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी राजस्थान में सभाओं का सिलसिला शुरू करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चूरू हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे और यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इन दिनों जयपुर में ही हैं। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते डॉक्टर ने सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर रहने की सलाह दी थी। इसी के चलते सोनिया और राहुल परसों शाम जयपुर आ गए थे। बताया जा रहा है कि राहुल अब तीन-चार दिन जयपुर में ही रुक कर चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed