फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election MP Diya Kumari fiercely targeted the Congress government

Rajasthan Election: MP दीया कुमारी ने कहा- गहलोत सरकार ने बहुत वादे किए, कुछ नहीं हुआ, जनता बेवकूफ नहीं है

Mon, 23 Oct 2023 05:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: पूर्व राजपरिवार की सदस्य और भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी ने सोमवार को कांग्रेस के नारे "काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से" को खारिज करते हुए कहा, वह आखिरी में घोषणाएं करके "लोगों को मूर्ख" नहीं बना सकती।

विज्ञापन
Rajasthan Election MP Diya Kumari fiercely targeted the Congress government
सांसद दीया कुमारी और सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद से सांसद और वर्तमान में विद्याधर नगर सीट से उम्मीदवार दीया कुमारी ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने बहुत वादे किए। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ। जनता बेवकूफ नहीं है वो सब देख रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके साथ ही सांसद दीया कुमारी ने मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी को अपने पिता के समान बताया। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि राजवी जी मुझे आशीर्वाद दें और साथ आएं। उन्होंने कहा, ऐसी चीजें होती रहती हैं। यह हर चुनाव में होता है। पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा ने विद्याधर नगर सीट से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर वर्तमान सांसद दीया कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से राजवी नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता कांग्रेस से त्रस्त
अशोक गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं पर दीया कुमारी ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं वे क्या बात कर रहे हैं और क्या सपना देख रहे हैं। राजस्थान के लोग पिछले पांच वर्षों में पूरी तरह से तंग आ चुके हैं। जनता जान चुकी है कि पिछले पांच सालों में प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले छह महीनों में कांग्रेस ने राजस्थान के लोगों को लुभाने की बहुत कोशिश की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनाव से पहले कई घोषणाएं और वादे करके सीमाएं लांघ दीं, लेकिन लोगों को उनका लाभ नहीं मिला और जमीन पर कुछ भी साकार नहीं हुआ।

घोषणाएं करके लोगों को मूर्ख न बनाएं : दीया कुमारी
दीया कुमारी ने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों में घोषणाएं करके लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। लोग समझदार हैं और बहुत विचार-विमर्श के बाद वोट देंगे। उनके (कांग्रेस) पास समय था, लेकिन उन्होंने इसका उपयोग नहीं किया। अब, इस बारे में बात करना सही नहीं है।

सामूहिक ध्यान राज्य में भाजपा सरकार बनाने पर होना चाहिए
भाजपा द्वारा विद्याधर नगर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में दीया कुमारी के नाम की घोषणा करने के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने राजवी को टिकट देने से इनकार करने का विरोध किया। बाद में पार्टी ने राजवी को चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कई मुद्दे सामने आते हैं, लेकिन उनपर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सामूहिक ध्यान राज्य में भाजपा सरकार बनाने पर होना चाहिए।

कांग्रेस ने आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया
दीया कुमारी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार, कानून व्यवस्था की विफलता, पेपर लीक, बेरोजगारी और उच्च ईंधन की कीमतें कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जो वह आने वाले दिनों में अपनी सार्वजनिक बैठकों में उठाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। अब तक उन्होंने किसी को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन हकीकत में किसी को इसका लाभ नहीं मिला।


मोदी सरकार के कार्यों का करेंगी प्रचार
दीया कुमारी ने पीटीआई में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि वह केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार करके विद्याधर नगर सीट पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईसीआरपी) पर, जिसे कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा बनाया है, कुमारी ने दावा किया कि केंद्र को दोष देना बहुत आसान है। लेकिन राज्य सरकार को अपनी कमियां स्वीकार करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) राज्य की पिछली भाजपा सरकार द्वारा तैयार की गई थी। इससे परियोजना पर उनकी पार्टी की स्थिति का पता चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राजस्थान और मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकारों ने अंतर-राज्य सरकारी समझौतों पर कोई प्रयास नहीं किया। ईआरसीपी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने में मदद करेगी और कोटा संभाग सहित पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पीने के पानी की समस्याओं का समाधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed