फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Congress stalwarts meeting in Delhi today

Rajasthan Election: कांग्रेस दिग्गजों की दिल्ली में मीटिंग आज; जल्द जारी हो सकती है लिस्ट, ये हैं संभावित नाम

Tue, 17 Oct 2023 10:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 10:52 AM IST
सार

इस वक्त आम से लेकर खास तक, सभी का ध्यान उस लिस्ट पर टिका हुआ है, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जाना है। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस दिग्गजों की बैठक में लिस्ट फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Congress stalwarts meeting in Delhi today
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद से अब कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता मंगलवार को दिल्ली जाने वाले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज बैठक के बाद कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में सीएम के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक सचिन पायलट भी शमिल होंगे। सभी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज होने वाली दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगे और राजस्थान की सीटों को लेकर मंथन करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


लिस्ट में 60-70 नामों का एलान संभव
गौरव गोगोई की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इससे पहले 14 अक्टूबर को भी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हुई थी, जिसमें उम्मीदवारों के 3000 आवेदनों में से 70 नामों पर सहमति बनी थी। तब पीसीसी चीफ ने कहा था कि इन नामों दूसरी बैठक में मंथन के बाद फाइनल लिस्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। इसके बाद 18 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 18 अक्टूबर के बाद कभी भी कांग्रेस की लिस्ट जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं संभावित नाम
पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की पहली लिस्ट में सरदारपुर से अशोक गहलोत, नाथद्वारा से डॉ. सीपी जोशी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक से सचिन पायलट, पोकरण से साले मोहम्मद, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, नावां से महेंद्र चौधरी, नवलगढ़ से डॉ. राजकुमार शर्मा, केकड़ी से रघु शर्मा, लालसोट से प्रसादी लाल मीणा, बायतु से हरीश चौधरी, अंता से प्रमोद जैन भाया, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, डीडवाना से चेतन डुडी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया और मांडल से रामलाल जाट को टिकट मिलने का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed