फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Congress gives reason for using the word guarantee in elections

Rajasthan Election: कहां से आया 'गारंटी' शब्द और प्रधानमंत्री मोदी क्यों हैं जिम्मेदार, कांग्रेस ने बताई वजह

Sat, 28 Oct 2023 06:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के गारंटी शब्द को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि आखिर उन्होंने इस शब्द को क्यूं चुना।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Congress gives reason for using the word guarantee in elections
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को सात गारंटी दी है। भाजपा ने इस गारंटी पर सवाल उठाए, तो जवाब में कांग्रेस के सीडब्लूसी मेंबर और राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने बताया कि बीजेपी और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा शब्द का अवमूल्यन कर दिया है और उसके साथ-साथ इस शब्द का अर्थ खत्म हो गया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गारंटी शब्द का इस्तेमाल कर रही है और हर राज्य में कांग्रेस गारंटी दे रही है।

विज्ञापन


मोहन प्रकाश ने शनिवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी उसे फिर से सत्ता में लाने का काम करेगी। सरकार बनने पर गारंटियों को पूरा किया जाएगा। जैसे कांग्रेस ने कर्नाटक में किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी वित्तीय प्रबंधन को सोचकर इन गारंटियों को देने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा को विकास अथवा सोशल सिक्योरिटी से कोई सरोकार नहीं 
उन्होंने कहा कि राजनीति की विश्वसनीयता मोदी राज में गिर रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी की दिखाई गई दिशा में आगामी विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। राजस्थान के लिए ही नहीं देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में एक नया मॉडल ऑफ गर्वमेन्ट दिया है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भविष्य के लिए रोड मैप देने का कार्य किया गया है। इसलिए देश के अन्य राज्यों की सरकारों को इस मॉडल पर विचार करने हेतु मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास अथवा सोशल सिक्योरिटी से कोई सरोकार नहीं है, इसलिए भाजपा मोदी और कमल पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का मॉडल लूट और झूठ
मोहन प्रकाश ने कहा कि भाजपा का मॉडल लूट और झूठ का है, जिसमें कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गारंटी शब्द बोल रहे हैं तो क्या पिछले 9 वर्ष से कोई अन्य प्रधानमंत्री था? उन्होंने कहा कि देश की बदहाली व परेशानी का कारण मोदी सरकार की जनविरोधी और पूंजीपति परस्त नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता तकलीफ में है तथा हर वर्ग परेशान है, लेकिन महंगाई पर चर्चा नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed