फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election CM Gehlot is biggest star campaigner of Congress in assembly elections

Rajasthan Election: इस चुनाव में गहलोत ही हैं कांग्रेस के सबसे बड़े स्टार कैंपेनर, जानें ऐसा क्यों कहा जा रहा

Sat, 28 Oct 2023 11:22 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 11:22 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा चुनावों में अपने चेहरे को आगे कर लगातार कैंपेन जारी रखे हुए हैं। राजस्थान में सरकार रिपीट हुई तो जनता को क्या मिलेगा, इससे जुड़े सभी बड़े एलान गहलोत खुद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election CM Gehlot is biggest star campaigner of Congress in assembly elections
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ा है। भाजपा कमल के चहरे पर आगे बढ़ रही है तो कांग्रेस में गहलोत ने अपना चेहरा सबसे आगे रखा है। जनता के लिए हर बड़ा एलान गहलोत खुद कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी की सभा में भी गहलोत ने ही दो बड़ी गारंटी लॉन्च की और इसके बाद पांच गारंटियों की घोषणा भी उन्होंने ही की। हालांकि, प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रियंका गांधी दो बड़े दौरे यहां कर चुकी हैं। लेकिन राहुल गांधी ने अब तक राजस्थान का रुख नहीं किया है। हालांकि, वे मध्यप्रदेश में भी नहीं गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट बंटवारे में भी गहलोत ही हावी
मौजूदा सियासी माहौल देखकर लगता है कि आलाकमान ने राजस्थान का चुनाव गहलोत के भरोसे ही पूरी तरह छोड़ दिया है। टिकट बंटवारे में भी गहलोत की ही चली। उन्होंने न सिर्फ पार्टी में अपने समर्थकों को टिकट दिलवाए। बल्कि निर्दलीय विधायकों और बीजेपी के बागियों को भी पार्टी में लाकर टिकट दिलवाए।

जोशी और धारीवाल का टिकट भी तय
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गहलोत फिलहाल राजस्थान में जैसा चाह रहे हैं, वैसा ही यहां हो रहा है। कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और शांति धारीवाल के टिकट में हो रही देरी को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उसे लेकर भी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों नेताओं को भी टिकट मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed