{"_id":"653ca18492d9af7b110c219d","slug":"rajasthan-election-cm-gehlot-is-biggest-star-campaigner-of-congress-in-assembly-elections-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: इस चुनाव में गहलोत ही हैं कांग्रेस के सबसे बड़े स्टार कैंपेनर, जानें ऐसा क्यों कहा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: इस चुनाव में गहलोत ही हैं कांग्रेस के सबसे बड़े स्टार कैंपेनर, जानें ऐसा क्यों कहा जा रहा
Sat, 28 Oct 2023 11:22 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:22 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान विधानसभा चुनावों में अपने चेहरे को आगे कर लगातार कैंपेन जारी रखे हुए हैं। राजस्थान में सरकार रिपीट हुई तो जनता को क्या मिलेगा, इससे जुड़े सभी बड़े एलान गहलोत खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ा है। भाजपा कमल के चहरे पर आगे बढ़ रही है तो कांग्रेस में गहलोत ने अपना चेहरा सबसे आगे रखा है। जनता के लिए हर बड़ा एलान गहलोत खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की सभा में भी गहलोत ने ही दो बड़ी गारंटी लॉन्च की और इसके बाद पांच गारंटियों की घोषणा भी उन्होंने ही की। हालांकि, प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रियंका गांधी दो बड़े दौरे यहां कर चुकी हैं। लेकिन राहुल गांधी ने अब तक राजस्थान का रुख नहीं किया है। हालांकि, वे मध्यप्रदेश में भी नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट बंटवारे में भी गहलोत ही हावी
मौजूदा सियासी माहौल देखकर लगता है कि आलाकमान ने राजस्थान का चुनाव गहलोत के भरोसे ही पूरी तरह छोड़ दिया है। टिकट बंटवारे में भी गहलोत की ही चली। उन्होंने न सिर्फ पार्टी में अपने समर्थकों को टिकट दिलवाए। बल्कि निर्दलीय विधायकों और बीजेपी के बागियों को भी पार्टी में लाकर टिकट दिलवाए।
जोशी और धारीवाल का टिकट भी तय
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गहलोत फिलहाल राजस्थान में जैसा चाह रहे हैं, वैसा ही यहां हो रहा है। कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और शांति धारीवाल के टिकट में हो रही देरी को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उसे लेकर भी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों नेताओं को भी टिकट मिलना तय है।