फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election BTP declared candidates on nine seats tension will increase for CM Ashok Gehlot

Rajasthan Election: BTP ने नौ सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, सीएम अशोक गहलोत की बढ़ेगी टेंशन

Mon, 16 Oct 2023 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें बीजेपी ने 41 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। अब प्रदेश में एक और पार्टी ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election BTP declared candidates on nine seats tension will increase for CM Ashok Gehlot
भारतीय ट्राइबल पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के पिछले चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी इस बार दक्षिण राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्र के साथ ही अन्य जिलों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पहली सूची में नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ से BTP ने देवचंद मावी को टिकट दिया है। बागीदौरा (बांसवाड़ा) से बसंत गरसिया, चौरासी (डूंगरपुर) से रणछोड़ तबीयार को उतारा गया है। यहां से भाजपा की कृष्णा कटारा और सुशील कटारा मैदान में हैं। वहीं, खेरवाड़ा (उदयपुर) से प्रवीण परमार, झाड़ोल (उदयपुर) से देव डामोर, सलूंबर (उदयपुर) से प्रकाश खराडी, बाड़मेर के शिव विधानसभा से तगाराम भील, पाली की बाली सीट से मुगलराम और झालावाड़ की मोरथला सीट से राजकुमार कटारा प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


बताते चलें, भारतीय ट्राइबल पार्टी यानी बीटीपी राजस्थान में कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। विधानसभा चुनाव 2018 में बीटीपी ने कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया था। ऐसे में सत्ता वापसी का दावा कर रहे सीएम अशोक गहलोत की परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed