फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: BJP's meeting regarding the visit of Nadda, Shah and Rajnath

Rajasthan Election: नड्डा, शाह और राजनाथ के दौरे को लेकर बीजेपी ने की बैठक, 28 से 30 जून तक यहां होंगी जनसभाएं

Fri, 23 Jun 2023 06:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Jun 2023 06:56 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में 5 महीने बचे हैं। ऐसे में बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के राजस्थान में चुनावी दौरे अभी से तय होने शुरू कर दिए गए हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा इसी महीने के अंत में राजस्थान में जनसभाएं करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election: BJP's meeting regarding the visit of Nadda, Shah and Rajnath
बीजेपी कोर कमेटी की बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे से पहले तैयारी के लिए बुलाई गई। 28 से 30 जून तक जोधपुर, भरतपुर, उदयपुर में केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं होंगी। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में सभाओं और कार्यक्रमों की तैयारियां करने के साथ जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

विज्ञापन


28 जून को अमित शाह और राजनाथ सिंह सीएम के गृहक्षेत्र जोधपुर और 30 जून को उदयपुर में करेंगे जनसभा
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 28 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर आएंगे। जहां जनसभा रखी जाएगी। 30 जून को गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उदयपुर का दौरा होगा। उदयपुर में भी बड़ी जनसभा रखी जाएगी, जिसमें मेवाड़, वागड़ और पूरे आदिवासी दक्षिण राजस्थान से बीजेपी नेता जुटेंगे।
विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जून को भरतपुर में करेंगे सभा
29 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भरतपुर दौरे पर रहेंगे। जहां सभा और सम्मेलन किए जाएंगे। बीजेपी के मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र, युवा मोर्चा, प्रबुद्ध जीवी समेत विभिन्न वर्गों को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। जहां भी कार्यक्रम होंगे। पूरे संभाग से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सभाओं में आएंगे। इन सभी जगहों पर बीजेपी के बड़ी जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल की उपलब्धियों के साथ गहलोत सरकार को तुष्टीकरण और हिंदुत्व मुद्दे पर घेरा जाएगा
केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 जून तक बीजेपी राजस्थान में महा संपर्क अभियान के साथ-साथ प्रदेश की गहलोत सरकार पर हल्ला भी बोल रही है। इसे चुनावी तैयारियों के रूप में ही देखा जा रहा है। बीजेपी प्रदेश में दलित और महिला अपराध बढ़ने, युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे तो उठा ही रही है, कांग्रेस सरकार के राज में तुष्टिकरण और हिंदू रैली और मंदिरों पर हमले-तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेर रही है। पुजारियों साधु-संतों की हत्या को आत्महत्या के मुद्दे, उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर का सर तन से जुदा नृशंस हत्याकांड जैसे मूददे भी बीजेपी खंगाल रही है। खाजूवाला में हुई दलित लड़की से गैंगरेप और हत्या की घटना हो या सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच चला आ रहा कुर्सी का विवाद हो। इन तमाम मुद्दों पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की पूरी रणनीति तैयार की है।


सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, चंद्रशेखर ने संभाला मोर्चा
केंद्रीय नेताओं के दौरे तय होते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्र शेखर मिश्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उदयपुर में जनसभा को भव्य रूप दिया जाएगा। जिसमें 50 हज़ार से ज़्यादा की भीड़ जुटाने का पार्टी का टारगेट है। हालांकि जनता में इससे कहीं ज़्यादा का मैसेज पब्लिकली दिया जाएगा। जल्द ही बीजेपी कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा और डिटेल जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed