{"_id":"65447bb6a4076d72120c6ec8","slug":"rajasthan-election-bjp-fourth-candidate-list-released-names-of-candidates-announced-on-two-seats-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: राजस्थान बीजेपी की चौथी कैंडिडेट लिस्ट जारी, दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: राजस्थान बीजेपी की चौथी कैंडिडेट लिस्ट जारी, दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान
Fri, 03 Nov 2023 10:55 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:55 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चौथी कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चौथी उम्मीदवार लिस्ट जारी कर दी है। इसमें टोडाभीम (अजजा) सीट से रामनिवास मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बीजेपी ने तीन लिस्ट जारी कर कुल 182 उम्मीदावारों के नाम का एलान कर दिया है। अब चौथी लिस्ट जारी होने के बाद 184 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं, अब 16 सीटों पर पार्टी को प्रत्याशियों का एलान करना है। जानकारी के लिए बता दें कि एमपी की टोडाभीम सीट पर बीजेपी ने रामनिवास मीणा को टिकट दिया है। वहीं, शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
जानें टोडाभीम सीट का सियासी इतिहास
बता दें कि राजस्थान में बीजेपी फिर सत्ता वापसी की तैयारियों में लगी है। टोडाभीम सीट पर पृथ्वीराज मीणा विधायक हैं। यहां पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टोडाभीम पर कांग्रेस के पृथ्वीराज मीणा ने जीत हासिल की थी। चुनाव में पृथ्वीराज को 1,07,691 वोटों से जीत मिली थी, उन्होंने बीजेपी के रमेश चंद के खाते में 34,385 ही आए थे।
विज्ञापन
ERCP मुद्दा उठाने वाले रामनिवास मीणा को टिकट
कांग्रेस के अहम मुद्दा ईआरसीपी को उठाने वाले टोडाभीम के पानी बाबा रामनिवास मीणा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाते हुए चुनावी मैदान में उतार दिया है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में गुरुवार देर शाम रामनिवास मीणा ने कहा कि राजस्थान के पानी की समस्या को सुलझाने का आश्वासन मिला है और प्रदेश के हित में भाजपा को ज्वाइन कर रहा हूं। मोदी के नेतृत्व में विश्वास देखते हुए
मीणा ने भाजपा ज्वाइन करने की बात कही। मीणा ने कांग्रेस को नकारा बताते हुए कहा कि जो पैसे मोदी सरकार ने हर घर नल के लिए दिया, उसमें भी भ्रष्टाचार किया। मीणा बोले कि मोदी जी का सपना है कि हर घर नल से जल मिले यह सपना पूरा होगा।