फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Battle between Gehlot and Pilot in Congress to win trust vote of high command

Rajasthan Election: कांग्रेस में आलाकमान का विश्वास मत जीतने की जंग, जानें पायलट और गहलोत किसको रिझाने में लगे

Fri, 20 Oct 2023 11:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 11:34 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट सिकराय में प्रियंका गांधी की अगुवानी की तैयारियों में जुटे हैं। इधर, सीएम अशोक गहलोत अपने साथ प्रियंका गांधी को लेकर दोपहर में सिकराय पहुंचेंगे। गहलोत और प्रियंका गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए जयपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सिकराय विधानसभा पहुंचकर सभा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election Battle between Gehlot and Pilot in Congress to win trust vote of high command
सचिन पायलट-प्रियंका गांधी वाड्रा-अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनाव जीतने से पहले कांग्रेस में आलाकमान का विश्वास मत जीतने की जंग चल रही है। इसी कवायद में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बयानों के तीर भी चल रहे हैं। प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर सचिन पायलट दो दिन से दौसा में मौजूद हैं।

विज्ञापन


वहीं, टिकटों पर मंथन पूरा होने के बाद सीएम अशोक गहलोत अब प्रियंका गांधी को अपने साथ लेकर राजस्थान पहुंच रहे हैं। गहलोत और प्रियंका दिल्ली एयरपोर्ट पर विशेष विमान में बैठकर जयपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे दौसा की सिकराय विधानसभा पहुंचेंगी, जहां वे ईआरसीपी को लेकर जनजागरण अभियान में शामिल होंगी। इसके साथ ही प्रियंका यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्वी राजस्थान 2018 के चुनावों में पायलट का सबसे मजबूत रणक्षेत्र रहा है। इसलिए यहां सभा की तैयारियां भी वही देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत के प्रियंका के साथ होने के मायने
गहलोत हर काम एक मैसेज देने के लिए करते हैं। जब राजस्थान में कांग्रेस का सीएम फेस घोषित होने को लेकर भीतर द्वंद चल रहा था तब  गुरुवार को गहलोत ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर यह कह दिया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उन्हें हर बार सीएम बना देते हैं। इस बार भी सीएम की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ेगी। अब वे प्रियंका गांधी को अपने साथ लेकर सियासत में बड़ा मैसेज दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed