फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: After the election noise in MP subsides, visits of dignitaries will increase in the state

Rajasthan Election: MP में चुनाव शोर थमने के बाद राज्य में बढ़ेंगे दिग्गजों के दौरे, मोदी-योगी का रोड शो प्लान

Thu, 09 Nov 2023 09:19 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 09:19 AM IST
सार

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो कराने की तैयारी की जा रही है। ये रोड शो जयपुर और जोधपुर में कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan Election: After the election noise in MP subsides, visits of dignitaries will increase in the state
Rajasthan Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के दौरे बढ़ाने की योजना पर काम हो रहा है। मप्र में प्रचार थमने के बाद भाजपा के दिग्गजों का रुख राजस्थान की तरफ होने लगेगा। राज्य भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो के लिए समय मांगा है। 
विज्ञापन


राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। हालांकि पड़ोसी राज्य मप्र में 17 नवंबर को मतदान है और प्रचार 15 नवंबर तक चलेगा। इसके मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक फिलहाल मप्र में ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। 15 नवंबर के बाद ये सभी राजस्थान की ओर रुख करेंगे। बड़े नेताओं की सभा और रोड शो के लिए प्लान बन गए हैं। दीपावली बाद प्रचार में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


हारी सीटों पर कब्जा करने की तैयारी
सूत्रों की मानें तो राज्य भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो कराने की तैयारी की जा रही है। ये रोड शो जयपुर और जोधपुर में कराए जाएंगे। पार्टी सूत्र के अनुसार जयपुर में प्रधानमंत्री के दो रोड शो कराए जाने की तैयारी है। पहला रोड शो गोविंद देवजी मंदिर से रवाना होकर चारदीवारी क्षेत्र में निर्धारित है तो वहीं, दूसरा रोड शो मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से अलबर्ट हॉल होते हुए चारदीवारी इलाके में निकलेगा। इनके जरिए, पीएम मोदी जयपुर के तीन विधानसभा क्षेत्रों किशनपोल, हवामहल और आदर्शनगर में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना चाहते हैं। ये तीनों ही सीट अभी कांग्रेस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व और मुस्लिम तुष्टिकरण बड़ा मुद्दा
पीएम मोदी के रोड शो के लिए 15 नवंबर से 23 नवंबर के बीच का समय मांगा गया है। इसी तरह से जोधपुर में भी पीएम मोदी के रोड शो का प्लान तैयार किया गया है। राजस्थान में भाजपा हिंदुत्व और मुस्लिम तुष्टिकरण  को बड़ा मुद्दा बना रही है। इसी के तहत पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो का भी प्लान तैयार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed