{"_id":"6549abf5a33e99fad1023bb5","slug":"rajasthan-election-378-nominations-filed-for-19-assembly-seats-of-jaipur-know-where-maximum-candidates-are-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: जयपुर की 19 विधानसभा सीटों के लिए 378 नामांकन दाखिल; जानिए कहां सबसे ज्यादा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: जयपुर की 19 विधानसभा सीटों के लिए 378 नामांकन दाखिल; जानिए कहां सबसे ज्यादा प्रत्याशी
Tue, 07 Nov 2023 08:46 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:46 AM IST
सार
Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों के लिए कुल 289 प्रत्याशियों ने 378 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्र से कुल 289 प्रत्याशियों ने 378 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 162 प्रत्याशियों ने 206 नामांकन पत्र जमा करवाए।
विज्ञापन
नीलिमा ने बताया कि कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों ने 17 नामांकन पत्र, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशियों ने 17 नाामांकन तो वहीं शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। चौमूं विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों ने 17 नामांकन पत्र, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन पत्र, दूदू विधानसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन पत्र, झोटवाड़ा से विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आमेर विधानसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशियों ने 28 नामांकन पत्र, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन पत्र, हवामहल विधानसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशियों ने 25 नामांकन पत्र, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशियों ने 26 नामांकन पत्र, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशियों ने 29 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। वहीं, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने 20 नामांकन जमा दाखिल करवाए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से 31 प्रत्याशियों ने 34 नामांकन पत्र, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन पत्र, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से 26 प्रत्याशियों ने 31 नामांकन पत्र, बगरू विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र, बस्सी विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन पत्र, चाकसू विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशियों ने 8 नामांकन पत्र जमा करवाए।