फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Vasundhara Raje verbally attacks Congress

Rajasthan Election 2023: राजे का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- वो विकास में राजनीति करते हैं, हम राजनीति में विकास

Fri, 10 Nov 2023 11:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/झालावाड़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजे ने झालावाड़ के हरनावदा गजा, ढाबला भोज, दांता, बोलिया बारी, सरखेड़ी, रामपुरिया, शेरपुर, चंवली, रायपुर सहित डेढ़ दर्जन गांवों में जनसभा की।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Vasundhara Raje verbally attacks Congress
जनसभा करती पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में बनी रहना चाहती है, लेकिन यह पब्लिक है जो जानती है कि ये वो ही कांग्रेस है, जिसने पिछले चुनाव में किसानों का दस दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया था, जो पांच बरस में भी पूरा नहीं हुआ। वादा खिलाफ़ी के कारण सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हमने वादा नहीं किया फिर भी किसानों की स्थिति को देखकर हमारी सरकार ने 27.15 लाख किसानों का साज हजार, 700 करोड़ का कर्जा माफ किया। राजे ने झालावाड़ के हरनावदा गजा, ढाबला भोज, दांता, बोलिया बारी, सरखेड़ी, रामपुरिया, शेरपुर, चंवली, रायपुर सहित डेढ़ दर्जन गांवों में जनसभा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे पांच साल झालावाड़ की उपेक्षा की। कांग्रेस और हम में यही फ़र्क़ है वो विकास में राजनीति करती हैं, जबकि हम राजनीति में विकास। पूर्व सीएम ने कहा कि राजस्थान के अच्छे दिन आने वाले हैं। कुछ ही दिनों की बात है। राजस्थान का नव निर्माण होगा। फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कहा कि भाजपा झूठे वादे नहीं करती, कांग्रेस झूठे वादों के बिना आगे नहीं बढ़ती। पेपर लीक के कारण युवा आत्महत्या कर रहे हैं। आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी राजस्थान में है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय काम करती है, बाकी समय नहीं, जबकि हम हमेशा सेवा में जुटे रहते हैं। कांग्रेस लोगों को रुलाती है। हम लोगों के आंसू पोछते हैं। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed