फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 Team of 11 officers of Election Commission reached Jaipur

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग की 11 अफसरों की टीम जयपुर पहुंची, तीन दिन तक करेगी ये महत्वपूर्ण बैठक

Fri, 29 Sep 2023 09:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है। 16वीं विधानसभा के लिए साल के अंत तक चुनाव प्रस्तावित हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा होने से पहले चुनाव आयोग के 11 अफसरों की टीम जयपुर पहुंची है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Team of 11 officers of Election Commission reached Jaipur
चुनाव आयोग टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आयुक्तगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके पश्चात आयोग ने एन्फोर्समेंट एंजेंसियों जैसे राज्य पुलिस, सीपीएफ, आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर विभाग, राज्य की लीड बैंक के समन्वयक, रेलवे, केंद्रीय सुरक्षा बल, आबकारी, आयकर, परिवहन, वाणिज्य कर, प्रमुख बैंक, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो और एयरपोर्ट के उच्चाधिकारियों से विधासनभा चुनाव 2023 के संबंध में चर्चा की। इस दौरान राज्य स्तर पर आगामी विधानसभा को लेकर अब तक की गई तैयारियों पर आयोग के समक्ष पावर पॉइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुप्ता ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन सभी जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सभी संभागीय आयुक्त और समस्त पुलिस रेंज के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आमचुनाव 2023 की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शाम सात बजे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में निर्वाचन विभाग की ओर से लगाई स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।



इस अवसर पर उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास, अजय भादू,  ह्रदयेश कुमार, महानिदेशक बी नारायण, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक और सचिव अश्विनि कुमार मोहल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed