फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Sonia Gandhi rejects Shanti Dhariwal's candidature

Rajasthan Election: शांति धारीवाल की उम्मीदवारी खारिज, सोनिया गांधी ने क्यों लिया ये फैसला, जानिए पूरा मामला

Thu, 19 Oct 2023 09:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Oct 2023 09:43 AM IST
सार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा फैसला। बगावती तेवर दिखाने वाले शांति धारीवाल को दिखाया बाहर का रास्ता।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Sonia Gandhi rejects Shanti Dhariwal's candidature
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांति धारीवाल के नाम पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उम्मीदवारी से उनको खारिज कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पिछले वर्ष 25 सितंबर की उस घटना को अभी तक नहीं भूली है, जिसमें राजस्थान में पार्टी विधायकों के एक गुट की बगावत के कारण पार्टी के पर्यवेक्षकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठक किए बिना राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा था।

विज्ञापन


पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। बैठक में करीब 140 नामों पर चर्चा की गई। इनमें 103 से 105 नामों पर सहमति भी बन चुकी है और शेष 40 सीटों पर फिर से चर्चा होगी। इस दौरान जैसे ही शांति धारीवाल का नाम लिया गया तो सोनिया गांधी ने विरोध जताते हुए पूछा कि उनका नाम सूची में कैसे है। तभी अशोक गहलोत ने शांति धारीवाल की तरफदारी में बोलना चाहा तो राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री की बात टाल दी और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण के दौरान शांति धारीवाल के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। इस दौरान गांधी परिवार के साथ-साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल 25 सितंबर को शांति धालीवाल ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। सोनिया गांधी उस समय पार्टी की अंतरिम प्रमुख थीं। उन्होंने खरगे और अजय माकन को पर्यवेक्षकों के रूप में राजस्थान में कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित करने के लिए भेजा था। पार्टी विधायकों की बैठक नहीं हो पाने के बाद पर्यवेक्षक दिल्ली लौट गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed