{"_id":"653221b208b1ee368f055c03","slug":"rajasthan-election-2023-smuggling-cases-increased-as-soon-as-elections-were-announced-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: चुनाव का एलान होते ही बढ़े तस्करी के मामले, 10 दिन में 143 करोड़ रुपये का सीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: चुनाव का एलान होते ही बढ़े तस्करी के मामले, 10 दिन में 143 करोड़ रुपये का सीजर
Fri, 20 Oct 2023 12:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:14 PM IST
सार
प्रदेश में चुनावों का एलान होने के साथ बड़ी तादाद में शराब तस्करी और नकदी बरामदी के मामले बढ़ गए हैं। निर्वाचन विभाग की टीमों 10 दिन में ही 143 करोड़ रुपये का सीजकर कर चुकी है। जो कि 2018 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले दोगुना है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रदेश में निर्वाचन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बीते दस दिन में प्रदेश में 143 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त करने का रिकॉर्ड बताया है। इसमें सबसे ज्यादा अवैध शराब और अघोषित नकदी के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग ने 66 दिनों में कुल 70 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, अलवर, गंगानगर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में सीजर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
जयपुर में सबसे ज्यादा धरपकड़
इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 21 करोड़ रुपये के सीजर की कार्रवाई हुई है। इसके बाद दूसरा नंबर उदयुपर का है, जहां अब तक 11.90 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। बाड़मेर में 9.80 करोड़, भीलवाड़ा में 9.49 करोड़, अलवर में 8.31 करोड़, जोधपुर में 8.26 करोड़, गंगानगर में 7.17 करोड़, सीकर में 6.33 करोड़, चित्तौड़गढ़ में 6.53 करोड़ और पाली में 5.26 करोड़ रुपये का सीजर हुआ है।
विज्ञापन