फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Sachin Pilot said that getting majority in the state is our first priority.

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने कहा- बहुमत हासिल करना हमारी पहली प्राथमिकता, राजस्थान हम फिर जीतेंगे

Tue, 21 Nov 2023 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Nov 2023 12:19 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। कांग्रेस और भाजपा की तरफ से प्रचार-प्रसार तेज हो गए है। इस बीच सचिन पायलट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी दोबारा से राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष करेंगे और बहुमत हासिल करेंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Sachin Pilot said that getting majority in the state is our first priority.
बहुमत हासिल करना हमारी पहली प्राथमिकता: सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच असंतोष और असमंजस की अफवाहों के को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी साझा नेतृत्व में विश्वास करती है और राजस्थान में व्यक्तिगत जिम्मेदारियां पार्टी को वापस सत्ता में लौटने के बाद तय की जाएंगी। ANI से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और साझा नेतृत्व में विश्वास करते हैं। हम संघर्ष करेंगे और बहुमत प्राप्त करने के बाद, हमारे विधायक और पार्टी यह तय करेंगी कि जिम्मेदारियां किसे सौंपी जाएं। अगर किसी को इस प्रणाली से कोई समस्या है, तो उसे बातचीत करनी चाहिए और चीज़ें सुलझा लेनी चाहिए। हमारी पार्टी की परंपरा, नीति हमेशा से यही रही है।

विज्ञापन


पहली प्राथमिकता बहुमत प्राप्त
सचिन पायलट ने कहा कि अगर राजस्थान में जनता कांग्रेस की सरकार दोबारा बनवाती है तो हम मेज़ पर बैठकर तय करेंगे कि कौन क्या करेगा। इस प्रक्रिया का पालन 2018 में किया गया था और इस साल भी यही दोहराया जाएगा। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि हम बहुमत प्राप्त करें।
विज्ञापन


राजस्थान हम फिर जीतेंगे
पायलट ने कहा कि जिस तरह क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने दूसरी टीमों को हराया है, हमारा प्रदर्शन अब तक किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी से बेहतर रहा है। ठीक उसी तरह, यहां टोंक में मुझे यह महसूस हो रहा है कि लोग हमें राजस्थान वापस जीताने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नवंबर को होने है चुनाव
गौरतलब है कि टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सचिन पायलट को फिर से मैदान में उतारा है, जबकि, उनके खिलाफ भाजपा ने उसी सीट से पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता को उतारा है। राजस्थान 25 नवंबर को एक चरण में चुनाव होने है और 3 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed