फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Rameshwar Dadhich, close to Ashok Gehlot, joins BJP

Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत के करीबी रामेश्वर दाधीच BJP में शामिल; कांग्रेस से नहीं मिला था टिकट

Fri, 10 Nov 2023 11:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Nov 2023 11:34 AM IST
सार

रामेश्वर दधीच ने सूरसारगर सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। रामेश्वर दधीच इसी सीट से कांग्रेस के टिकट से लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस से उनको टिकट नहीं मिला था। वहीं, दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Rameshwar Dadhich, close to Ashok Gehlot, joins BJP
रामेश्वर दाधीच BJP में शामिल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों से जोधपुर के पूर्व महापौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निकटतम सहयोगी रहे रामेश्वर दाधीच गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। रामेश्वर दधीच ने सूरसारगर सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। रामेश्वर दधीच इसी सीट से कांग्रेस के टिकट से लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस से उनको टिकट नहीं मिला था। भाजपा में शामिल होने पर पार्टी सदस्यों ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

विज्ञापन


मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलताओं और प्रदेश में व्याप्त अराजकता को देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ गया है। कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर आज भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत है। जिन लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इनके साथ आने से हमें चुनावी वैतरणी पार करने में मदद मिलेगी। रामेश्वर दाधीच अस्सी के दशक से सेवादल में मुख्यमंत्री गहलोत के साथी रहे हैं। इन्होंने सीधे नगर निगम चुनावों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इनका महापौर कार्यकाल अविस्मरणीय रहा। इन्हें विश्व स्तर पर चीन और फ्रांस में पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इन्होंने जोधपुर में अक्षरधाम और गौशाला निर्माण का कार्य भी करवाया है। वे एकमात्र प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित महापौर रहे हैं।
विज्ञापन


मैं मोदीजी से लंबे समय से प्रभावित रहा हूं : दाधीच 
जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय लेने की जो क्षमता है। उससे मैं बहुत लंबे समय से प्रभावित रहा हूं। राम जन्मभूमि का जो मामला लंबित था, देशभर के लोग टकटकी लगाए हुए थे कि भगवान राम का मंदिर कब तक बनेगा। उसको गति देकर अच्छा काम किया। मेरा मानना है कि नरेंद्र भाई मोदी अगर प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता। देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए उनको आगे कैसे बढ़े, भारतवासी गरीब से कैसे ऊपर उठे, यह तड़प पीएम मोदी में देखने को मिलती है। हमारे राजस्थान में कई तरह की समस्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबीसी वर्ग के लिए कांग्रेस नहीं करती कोई काम : शर्मा
दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सर्वांगीण विकास की विचारधारा रखते हैं। उनकी विचारधारा से मैं लंबे समय से प्रभावित हूं। कांग्रेस के लोग ओबीसी वर्ग की बात करते हैं, लेकिन उस दिशा में कोई काम नहीं करते हैं। मैं दौसा का जिला प्रमुख रहा और उप जिला प्रमुख रहा। मैंने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। भाजपा परिवार में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed