फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Public discussed election issues during tea discussion in Jaipur

'सत्ता का संग्राम': जयपुर में चाय पर चर्चा, लोग बोले- मुद्दे सब गायब हैं, बचा है बस गाय-गोबर और हिंदू-मुस्लिम

Fri, 10 Nov 2023 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 Nov 2023 10:08 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार दस नवंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले में पहुंचा है। यहां सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर राय व्यक्त की। आइए जानते हैं लोग क्या बोले।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Public discussed election issues during tea discussion in Jaipur
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ शुक्रवार को जयपुर पहुंचा। यहां पर लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।

विज्ञापन


विज्ञापन


सरकार ने गरीबों को बेहतर इलाज मुहैया कराया
ढोलक प्रसाद गौड़ ने बताया कि जयपुर में बहुत काम हुआ है। चिरंजीवी योजना के तहत राजस्थान सरकार ने गरीबों को बेहतर इलाज मुहैया कराया है। इस योजना के तहत अच्छे प्राइवेट अस्पताल में गरीबों को बेहतर इलाज मिला है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी हैसियत नहीं थी इलाज कराने के की उनको प्राइवेट अस्पताल में इलाज मिला है। ये सरकार की देन है। ट्रैफिक की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिर्फ राजस्थान की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे देश की समस्या है। उसके लिए अकेले सरकार ही नहीं हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है। तभी किसी भी प्रदेश के ट्रैफिक में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी के लिए पार्षद जिम्मेदार
कांग्रेस विकास करा रही है। डेवलपमेंट आप देख सकते हैं। दवा, इलाज, शिक्षा और बुजुर्गों के लिए पेंशन हर जगह सरकार ने पूरा ध्यान रखा है। हां जो क्षेत्रीय समस्या है कूड़े-कचरे, गंदगी वाली तो उसके लिए यहां के पार्षद जिम्मेदार हैं। ये भाजपा का पूरा बोर्ड है। ये किसी की नहीं सुनते। इनको फोन करो तो ये उठाते नहीं हैं। इनके पास एक ही मुद्दा हिंदू-मस्लिम बस उसी को बार-बार उठाते रहते हैं। कांग्रेस विकास करवा रही है।

जनता ये देखे कि कौन काम कर रहा है, बस उसी को वोट करें
यहां पर छोटे-छोटे मुद्दे हैं। यहां पार्क नहीं थे। उसके लिए गहलोत जी ने सुनावाई की। आज यहां चौपाटी, सिटी पार्क बनाकर तैयार कर दिए हैं। यहां भाजपा के पार्षद बोलते हैं हम करवाएंगे और जब उनसे कुछ कहो तो सुनते नहीं हैं। छोटे छोटे काम इनसे हो नहीं रहे। आप गलियों में जाकर देखिए इनसे नालियां तक तो साफ हो नहीं रहीं। बात करने का प्रयास करो तो फोन नहीं उठाते। गाली-गलौज गुंडागर्दी पर उतारू रहते हैं। हम तो बस यही कह रहे हैं जनता किसी को भी वोट कर बस ये तो देखे कि कौन काम कर रहा और कौन नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed