फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: OSD Lokesh Sharma met former Deputy CM Sachin Pilot

Rajasthan Election 2023: CM का कौन सा संदेश लेकर पायलट से मिले लोकेश शर्मा; पांच साल में पहली बार की मुलाकात

Sun, 22 Oct 2023 01:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: पांच साल में लोकेश और पायलट की पहली मुलाकात है। प्रियंका गांधी के दौरे के ठीक बाद ये मुलाकात तय हुई है। यही वजह है कि इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: OSD Lokesh Sharma met former Deputy CM Sachin Pilot
पायलट और लोकेश शर्मा की मुलाकात। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में एक खबर ने हलचल मचा दी है। हलचल इसलिए है कि पांच साल में पहली बार मुख्यमंत्री के OSD लोकेश शर्मा खास मुलाकात करने सचिन पायलट के आवास पर पहुंचे। इस खबर के बाद से ही राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है। सबका एक ही सवाल है कि दोनों के बीच क्या बात हुई। सीएम का कौन सा संदेश लेकर लोकेश शर्मा पायलट के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर मुख्यमंत्री का विशेष संदेश लेकर शर्मा ने पायलट से मुलाकात करने पहुंचे हैं। साल 2018 में कांग्रेस सरकार बनने और फिर 2020 में हुई बगावत के बाद पांच साल में लोकेश और पायलट की पहली मुलाकात है। इस मुलाकात को अहम इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि प्रियंका गांधी के दौरे के ठीक बाद ये मुलाकात तय हुई है। यही वजह है कि इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मारे बीच आगामी चुनाव को लेकर हुई चर्चा
मुलाकात के विषय में बात करते हुए लोकेश शर्मा ने बताया कि हमारे बीच आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मैं सीएम का सलाहकार होने के साथ-साथ वॉर रूम का उपाध्यक्ष भी हूं। जल्द ही चुनाव हैं और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर हम बात तो कर ही सकते हैं। सचिन पायलट हमारे सीनियर नेता हैं। उनकी सलाह हमारे लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकानेर से खुद के लिए टिकट की दावेदारी
सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच विधानसभा के टिकटों को लेकर मंथन हुआ है। ऐसी बात भी निकल कर आ रही है कि लोकेश शर्मा ने बीकानेर से खुद के टिकट की दावेदारी जताई। अनुमान इस बात का भी लगाया जा रहा है कि लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मैसेज लेकर पहुंचे हैं। दोनों के बीच करीब 30 मिनट चर्चा हुई।


सूत्रों की माने तो जिस तरीके से कांग्रेस की जारी लिस्ट में सचिन पायलट के समर्थकों के नाम आए हैं अब वैसे ही अशोक गहलोत के तमाम समर्थक अब चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं। ऐसे में सचिन पायलट से मुलाकात के बाद लोकेश शर्मा के दरवाजे बीकानेर से खुल सकते हैं। इसके कयास लगाए जा रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed