फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 On Dotasara statement Rathore says Congress will be clean in shocking result

Rajasthan Election: डोटासरा के बयान पर राठौड़ ने कहा- वे सही बोले, चौंकाने वाले परिणाम में कांग्रेस साफ होगी

Fri, 01 Dec 2023 06:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 06:00 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल ने बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों की धड़कने बढ़ा दी है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स इस बार हंग एसेम्बली की तरफ इशारा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 On Dotasara statement Rathore says Congress will be clean in shocking result
गोविंद सिंह डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले ही सरकार बनाने के दावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तकरार बढ़ गई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बार परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग हुई है। नतीजे चौंकाने वाले होंगे, क्योंकि कांग्रेस हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा सीटें जीतेगी। डोटासरा बोले कि जीत का फैसला जनता करती है। लोगों ने हमारी सरकार के काम और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का समर्थन किया है।
विज्ञापन


राठौड़ का तंज, बोले कांग्रेस साफ होने वाली है
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पीसीसी चीफ डोटासरा के बयान पर तंज करते हुए कहा कि डोटासरा जी बिल्कुल सही कह रहे हैं। राजस्थान में परिणाम चौंकाने वाले होंगे और यहां से कांग्रेस साफ होने वाली है। उन्होंने कहा कि मेरा दावा है कि कांग्रेस की शर्मनाक हार होगी। इनके सारे दावे खोखले साबित होंगे। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यहां सरकार बनाएगी, परिणाम निश्चित तौर पर चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed