फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 More than 22 lakh youth will vote for the first time

Rajasthan Election 2023: 22 लाख नए वोटर, 130 से ज्यादा सीटें ऐसी जहां हार-जीत का अंतर नए जुड़े वोटरों से कम

Wed, 18 Oct 2023 03:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में हैं। जबकि बीजेपी भी सत्ता में वापस आने के लिए मेहनत कर रही है। दोनों ही दलों की नजर नए वोटर पर है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 More than 22 lakh youth will vote for the first time
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार 22 लाख 20 हजार से अधिक वोटर पहली बार मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रदेश की 200 विधानसभाओं की बात करें तो इस बार लगभग पांच हजार से लेकर 14 हजार वोटर हर विधानसभा में नए जुड़े हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनावों में 130 से ज्यादा सीटें ऐसी थीं, जहां जीत और हार का अंतर इस बार जुड़े नए वोटरों से कम था। यानी, नए वोटरों का रुझान इस बार निर्णायक साबित हो सकता है। इन चुनावों में करीब 10 सीटें तो ऐसी थीं, जहां मार्जिन हजार वोटों से भी कम था। इसलिए कांग्रेस और भाजपा दोनों के कैंपेन युवा वोटरों पर फोकस होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




झोटवाड़ा में सबसे ज्यादा युवा वोटर जुड़े
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बार विधानसभा चुनाव में 5.27 करोड़ मतदाता राजस्थान में वोट के अधिकार का उपयोग करेंगे। फर्स्ट टाइम वोटर्स की बात करें तो 200 विधानसभाओं में से जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा में सबसे ज्यादा 15,958 वोटर जुड़े हैं। इनमें 9,284 पुरुष और 6,674 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जयपुर की विद्याधरनगर सीट पर 11,740, विराटनगर में 11,155, शाहपुरा में 11,595, चौमूं में 12,970, फुलेरा में 12,840, दूदू में 11,338, आमेर में 12,885, जमवारामगढ़ में 9,937, हवामहल में 7,578, सिविल लाइंस में 7,118, किशनपोल में 5,890, आदर्शनगर में 8,206, मालवीयर नगर में 6,651, सांगानेर में 10,551, बगरू में 10,727, बस्सी में 11,879 और चाकसू में 10,802।



25 नवंबर को चुनाव, कुल 5.26 करोड़ वोटर
राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में मतदाताओं की कुल संख्या 5.26 करोड़ तक पहुंच गई है। इनमें 2.51 करोड़ महिलाएं व 2.73 करोड़ से अधिक पुरुष हैं।




स्पेशल वोटर की संख्या है 5.61 लाख
इसी तरह, कुल 5.61 लाख विशेष योग्य लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड इन मतदाताओं को चुनाव के समय डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed