{"_id":"653234093c9c91ffe50c3f8c","slug":"rajasthan-election-2023-meeting-in-delhi-today-regarding-bjp-s-second-list-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: BJP की पहली लिस्ट में दिखी बगावत; आज दूसरी को लेकर दिल्ली में बैठक, जल्द आएगी सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: BJP की पहली लिस्ट में दिखी बगावत; आज दूसरी को लेकर दिल्ली में बैठक, जल्द आएगी सामने
Fri, 20 Oct 2023 01:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:34 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को लेकर भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए राजस्थान से कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं, जहां दूसरी सूची पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी लिस्ट को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस अभी तक अपनी सूची फाइनल नहीं कर पाई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी दूसरी की सूची की तैयारी भी तेज कर दी है। शुक्रवार शाम को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा अपनी दूसरी सूची पर अंतिम मंथन करने वाली है।
विज्ञापन
इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की ये बैठक प्रह्लाद जोशी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
राजस्थान में बीजेपी ने अपनी पहले लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों की ही घोषणा की है। इसके बाद से ही राजस्थान में कई बीजेपी नेता नाराज हैं। टिकट काटे जाने कई नेता हाईकमान के साथ बगावत पर भी उतरे हुए हैं। हालांकि भारी विरोध के बावजूद पार्टी अपने फैसले पर अटल रही है।
विज्ञापन