{"_id":"655c5214c8097f88250ccda6","slug":"rajasthan-election-2023-mallikarjun-kharge-calls-pm-the-chief-of-liars-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: पिता के अपमान वाले मोदी के बयान पर खरगे का पलटवार; पीएम को बताया झूठों का सरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: पिता के अपमान वाले मोदी के बयान पर खरगे का पलटवार; पीएम को बताया झूठों का सरदार
Tue, 21 Nov 2023 12:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:15 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री की ओर से उनके खिलाफ दिए गए बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार बताते हुए हमला किया।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे जारी किया। घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों का ध्यान रखने का दावा किया गया है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा की ओर से उनके खिलाफ दिए गए बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस का मजबूत गढ़ है। 1926 में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार घोषणा पत्र जारी किया था। तब से आज तक हम वही वादे करते हैं जो पूरे कर सकें। चाहे वो राज्य के हो या सेंट्रल गवर्नमेंट के हों हम उनको पूरा करते हैं।
विज्ञापन
अभी पिछले घोषणा पत्र में हमने जो वादे किए थे उनको अशोक गहलोत और पार्टी के नेताओं ने मिलकर पूरा किया। सरकार ने 95 प्रतिशत वादे पूरे किए। अगर किसी घोषणा पत्र में किए हुए वादे कोई सरकार 90 प्रतिशत भी पूरे करती है तो बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कांग्रेस ने तो 95 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।
खरगे ने कहा जब हम मनरेगा स्कीम लाए तो बीजेपी वालों ने बहुत सवाल किए, लेकिन सोनिया गांधी और मनमोहन जी ने उसे पूरा करके दिखाया। ये बीजेपी वाले तो बस गालियां देते हैं, इनके बस तो कुछ है नहीं बस गालियां देते हैं। मोदी जी जहां जाते हैं, जिस रैली में जाते हैं, मुझे गालियां देते हैं। अब तो अशोक गहलोत को भी गाली देने लगे हैं। मेरे लिए कहते हैं कि मैंने उनके बाप को गालियां दीं। मैं भला आपको क्यों गाली देने लगा, वो तो बेचारे राजनीति में भी नहीं थे। उनके खिलाफ बोलने का मेरा तो कोई अधिकार नहीं बनता। मैं उनके पिता का अपमान करके कहां जाऊंगा। मैं खुद अपनी मां को 75 साल पहले खो चुका हूं। हम कभी किसी को ऐसा कहते ही नहीं, लेकिन झूठों का सरदार हर बार ऐसी बातें बोलता है।