फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 Khiladi Lal Bairwa special conversation with Amar Ujala in Hindi News

Rajasthan Election: खिलाड़ी लाल की अमर उजाला से खास बातचीत, टिकट कटने से लेकर इस्तीफे की बातों पर क्या कहा?

Sat, 04 Nov 2023 01:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 01:20 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के धौलपुर जिले में बसेड़ी विधानसभा सीट से अपना टिकट कटने से नाराज होकर राज्य अनुसूचित जाति आयोग से इस्तीफा देने वाले खिलाड़ी लाल बैरवा से अमर उजाला ने खास बातचीत की है। उन्होंने टिकट कटने से लेकर इस्तीफे की बातों पर खुलकर अपने विचार रखे।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Khiladi Lal Bairwa special conversation with Amar Ujala in Hindi News
खिलाड़ी लाल बैरवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों में बसेड़ी विधानसभा सीट से टिकट काटे जाने के बाद सरकार के एससी आयोग से इस्तीफा दे चुके खिलाड़ीलाल बैरवा की नाराजगी की वजह क्या रही, साथ ही अब वे क्या करेंगे। इन सभी बातों का उन्होंने अमर उजाला से खुलकर बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल: आपका टिकट क्यों कटा
उत्तर: 
देखिए राजनीति में टिकट कटते रहते हैं। लेकिन दुख वाली बात यह थी कि मैं पांच साल एक्टिव रहा, फिर भी मेरा टिकट काट दिया। मैं सिटिंग एमपी था, तब भी मेरा टिकट काट दिया था। हालांकि, पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। टिकट कटने की मुझे तकलीफ नहीं, लेकिन जिन लोगों ने मेरा साथ दिया उनकी चिंता है। मैं उनसे बात तक नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: कांग्रेस में कई विधायकों के टिकट कटे हैं, इनमें से कई बीजेपी में गए कुछ बसपा में। आपकी क्या रणनीति रहेगी
उत्तर: 
देखिए पार्टी ने मुझे बहुत दिया है, न तो मैं बीजेपी में जाने वाला हूं और न ही बसपा में। लेकिन जिन लोगों ने मेरा साथ दिया है उनकी मुझे सुननी पड़ेगी। वो मुझे कुंए में गिरने के लिए कहेंगे तो मुझे वह भी करना पड़ेगा। मैं पांच नवंबर को एक बजे बसेड़ी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करूंगा। जो उनका आदेश मिलेगा, उसके बाद देखा जाएगा।

सवाल: ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत की नाराजगी की वजह से आपका टिकट कटा
उत्तर: 
हो सकता है, गलती मेरी यही रही की सच को सच कहा। गलती यह रही कि 25 सितंबर को जो घटना हुई, उसमें अशोक गहलोत ने अपने फेवर में लोगों से इस्तीफे दिलवाए। महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ के जरिए। मीटिंग सीएमआर में तय थी, इसलिए हम सीएमआर पहुंच गए। इसके बाद पता चला कि विधायक इस्तीफा दे रहे थे। यही मेरा दोष था। गिरराज मलिंगा और राजेंद्र गुढ़ा भी हमारे साथ था। उनकी स्थिति भी देख लो, मैंने तो सन्यास लेने की बात कह दी।

सवाल: सियासी बाड़sबंदी में आप गहलोत के नजदीक थे, फिर क्या बात हुई कि इनती दूरी हो गई
उत्तर: 
बस बात यह हुई थी कि 25 नवंबर को हमें इस्तीफा देना था और आलाकमान के साथ बगावत करनी थी, वह हम नहीं कर पाए। 

सवाल: आगे का रास्ता क्या होगा
उत्तर: 
पांच तारीख को मेरी विधानसभा में मीटिंग होगी, वहां जो फैसला होगा उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed